मुरादाबाद। देश की सबसे आधुनिक ट्रेन 18 बुधवार को सिगनल न मिलने की वजह से दो घंटे तक बलियाखेड़ी में खड़ी रही। अंबाला मंडल के सहारनपुर ने ट्रेन को सिगनल नहीं दिया। जिसकी वजह से ट्रेन का ट्रायल रुक गया। दो घंटे बाद सिगनल मिल पाया। इसके बाद ट्रेन को सहारनपुर पहुंचाया गया। मंगलवार को ट्रायल के बाद ट्रेन नजीबाबाद में खड़ी कर दी गई थी। बुधवार को नजीबाबाद से सहारनपुर के बीच ट्रेन का ट्रायल किया जाना था। ट्रेन बुधवार सुबह बारह बजकर पांच मिनट पर नजीबाबाद से सहारनपुर क लिए रवाना की गई। इस दौरान आरडीएसओ की टीम ने सेंसर के जरिये ट्रेन की स्पीड, कंपन और पिकअप चेक किया। ट्रेन को तेज दौड़ा कर इमरजेंसी ब्रेक लगाए गए। दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर ट्रेन बलियाखेड़ी में जाकर रुक गई। ये स्टेशन मुरादाबाद मंडल का अंतिम स्टेशन हैं। इसके बाद अंबाला मंडल शुरू हो जाता है। ट्रेन को...
more... सहारनपुर तक पहुंचना था, लेकिन सहारनपुर ने सिगनल नहीं दिया। जिसकी वजह से ट्रेन बलियाखेड़ी में खड़ी रही। यहां ट्रेन दो घंटे से भी ज्यादा समय तक रुकी रही। सिगनल न मिलने पर इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल रूम में दी गई। इसके बाद उत्तर रेलवे मुख्यालय तक इसकी जानकारी पहुंची तो हड़कंप मच गया। तब अंबाला मंडल में इसकी सूचना भिजवाई गई। तब जाकर सहारनपुर ने शाम पांच बजकर पांच मिनट पर सिगनल दिया। इसके बाद ट्रेन 18 पांच बजकर 55 मिनट पर सहारनपुर पहुंची। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि सहारनपुर से सिगनल न मिलने की वजह से ट्रेन 18 बलियाखेड़ी में दो घंटे तक रुकी रही। ट्रेन 18 में आई तकनीकी खराबी मुरादाबाद। सेमी हाई स्पीड ट्रेन 18 में बुधवार को ट्रायल के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। ट्रेन के निचले हिस्से से आवाज आई। जिसके बाद इसका ट्रायल रोक दिया गया। आरडीएसओ व कंपनी के इंजीनियरों ने इसकी जांच की। सेंसर लगाकर तकनीकी खराबी को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद ट्रेन को धीमी गति से सहारनपुर तक पहुंचाया गया। ट्रेन को कारशेड में भिजवाया गया। यहां ट्रेन की तकनीकी खराबी को दूर किया गया। सूत्रों का दावा है कि ट्रेन में जो खराबी आई थी। उसे दूर कर दिया गया है। गुरुवार को सहारनपुर और नजीबाबाद के बीच स्पीड ट्रायल किया जाएगा।