अगस्त महीने के बाद धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वंदे भारत ट्रेन बन जाएगी। रेलवे बोर्ड अगस्त के बाद कभी भी हावड़ा राजधानी...
धनबाद, मुख्य संवाददाता
अगस्त महीने के बाद धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वंदे भारत ट्रेन बन जाएगी। रेलवे बोर्ड अगस्त के बाद कभी भी हावड़ा राजधानी की रेक बदलने की घोषणा कर सकता है। 20 मई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई आईसीएफ में निर्माणाधीन वंदे भारत एक्सप्रेस कोचों का निरीक्षण किया था। उन्होंने अगस्त महीने से वंदे भारत के कोच तैयार होने...
more... की घोषणा की।
हावड़ा राजधानी देश की पहली राजधानी एक्सप्रेस है। 1969 में इस ट्रेन को चलाया गया था। 53 साल पुरानी हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस जल्द ही देश की सबसे प्रीमियर ट्रेन की सूची में शुमार होने वाली है। रेल मंत्री ने आईसीएफ में निरीक्षण के दौरान बताया कि 15 अगस्त 2023 तक देश के 75 रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी। रेलवे बोर्ड की तैयारियों से संकेत मिल रहे हैं कि सबसे पहले हावड़ा-नई दिल्ली रूट को वंदे भारत की सौगात मिलेगी। बजटीय घोषणा यानी एक फरवरी के बाद से ही इसके कायस लगाए जा रहे हैं।
What a newspaper editor he is high on weed 😂
Pehle Tejas toh banne do.Phir VB nhi bullet bannegi.
Sahi kaha. Feko Paisa Maro Dum, Ganja Baba Reporter maha Haram 😂😂😂😂
Reporter be like:- Feko Paisa Maro Dum, Ganja Baba Apun maha Haram🤣🤣🤣😂😂😂
Bhai
Iski nasha supply band krwao 🤣😂🤣