Part-4/
• गुजरात : कोविड-19 के नए मामलों के लिहाज से गुजरात के लिए जून का महीना अच्छा नहीं रहा और संक्रमण में खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस महीने पहली बार किसी एक दिन में कोविड के 500 से ज्यादा नए मामले सामने आए और मामलों में बढ़ोतरी जारी रही। राज्य में संक्रमण के 517 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कोविड मरीजों की कुल संख्या 23,079 के स्तर पर पहुंच गई। वहीं संक्रमण से 33 नए मरीजों की मृत्यु के साथ राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 1,449 हो गई। जून महीने के शुरुआती 13 दिनों में राज्य में 6,285 मामले सामने आ चुके हैं।
•...
more... राजस्थान : राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, रविवार को 131 नए मामलों के साथ कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 12,532 हो गई, वहीं चार नए लोगों की मृत्यु के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 286 हो गई। नए मामलों में से 40 मामले धौलपुर से, 34 भरतपुर से, 15 अलवर से और 12 जयपुर से सामने आए।
• मध्य प्रदेश : भोपाल प्रशासन ने सोमवार से जनता के लिए धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति दे दी है। अभी तक भोपाल में कोविड-19 के 2,145 नए मामले सामने आ चुके हैं और 69 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 198 नए मामले सामने आने के बाद मध्य प्रदेश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 10,641 के स्तर पर पहुंच गई है।
• छत्तीसगढ़ : राज्य में कोविड के 105 नए मामलों के साथ कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,550 के स्तर पर पहुंच गई। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 913 के स्तर पर बनी हुई है।
• असम : असम में कोविड-19 के 43 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इस प्रकार मामलों की संख्या 3,943 हो गई और सक्रिय मामले 2,127 के स्तर पर बने हुए हैं। 1,805 लोग स्वस्थ हो गए और 8 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
• मणिपुर : राज्य में लौटने वालों का तुरंत परीक्षण सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर सरकार ने एक नई कोविड-19 परीक्षण मशीन लगाने की योजना बनाई है, जो एक दिन में 3,000 से 4,000 तक नमूनों का परीक्षण कर सकती है। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कोविड-19 राज्य सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की; इसमें जहां तक संभव हो, राज्य में लौटने वाले सभी लोगों की जांच सुनिश्चित करने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया।
• मिजोरम : मिजोरम पुलिस ने क्वारंटाइन केन्द्रों में नशीले पदार्थों और शराब की आपूर्ति करने वाले छह युवकों को गिरफ्तार किया है।
• नागालैंड : नागालैंड में मोन जिला प्रशासन ने राज्य में लौटने वाले छह लोगों के जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद वांगखाओ सरकारी कॉलेज और आईटीआई कैम्पस की 1 किलोमीटर की परिधि के भीतर जनता की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य तम्बाकू नियंत्रण इकाई तम्बाकू मुक्त गांवों की पहचान का काम जारी रखे हुए है और राज्य भर में सार्वजनिक स्थलों पर थूकने पर प्रतिबंध को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
• सिक्किम : सिक्किम में कोविड-19 के पांच नए पॉजिटिव मामले सामने आए। ये सभी मामले राज्य में वापस लौटने वाले लोगों से संबंधित हैं, इस प्रकार राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 63 के स्तर पर पहुंच गई है।
पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य
Image
******
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1631607) आगंतुक पटल : 62