Part-5/
• अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश में अभी तक कोविड-19 के 13,479 परीक्षण हो चुके हैं। कुल मामले 67 हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 63 बनी हुई है। अरुणाचल प्रदेश में लॉकडाउन के उल्लंघन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12,272 हो गई है। 624 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 891 वाहन जब्त किए गए हैं। जुर्माने के रूप में 27 लाख रुपये वसूल किए गए हैं।
• मणिपुर : स्वास्थ्य मंत्री ने कैमजोन्ग और नोनी जिलों को दो एम्बुलेंस सौंप दी हैं। कोविड-19 मरीजों और संदिग्धों के...
more... परिवहन के लिए पीपीपी मॉडल के तहत इन एम्बुलेंस को खरीदा गया है।
• मिजोरम : मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब चेन्नई से लौटने वाले सभी लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया जाएगा। पड़ोसी राज्यों में चेन्नई से लौटने वाले कई लोगों के परीक्षण पॉजिटिव आने के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।
• नागालैंड : गुवाहाटी उच्च न्यायालय की कोहिमा बेंच ने पेट्रोलियम उत्पादों पर कोविड-19 सेस लगाए जाने के फैसले के खिलाफ दायर पीआईएल के जवाब में प्रतिक्रिया देने के लिए नागालैंड सरकार को 3 सप्ताह का समय दिया है। दीफूपार, नागालैंड की पारम्परिक झोपड़ियां राज्य में लौटने वाले लोथा समुदाय के लोगों का इंतजार कर रही हैं। पारम्परिक नागा शैली में निर्मित इन झोपड़ियों में लोथा समुदाय के लगभग 15 लोग रुकेंगे।
• त्रिपुरा : मुख्यमंत्री ने वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के बारे में विचार-विमर्श के लिए राज्य के उच्च अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ एक समीक्षा बैठक की।
Image
*****
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1631284) आगंतुक पटल : 56