(13 जून) :
जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड) चल सकती हैं; साथ ही तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, बिहार, झारखंड,पश्चिम बंगाल में गंगा नदी का क्षेत्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिर सकती है।
कोंकण और गोवा और विदर्भ में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी और अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है; तटीय कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है और उत्तराखंड, केरल और माहे, तेलंगाना, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात राज्य, अंदरूनी कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।
पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर गर्म हवाएं (लू) चल सकती है।
दक्षिण पश्चिम और पास के पश्चिम मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र-कर्नाटक के तटों और उससे दूर के इलाकों में तेज हवाएं (स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। पूर्व मध्य अरब सागर में तेज हवाएं (स्पीड 45-55 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।
(14 जून):
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर आंधी, बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर तथा गुजरात राज्य और मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और उत्तराखंड, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, विदर्भ, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर गर्म हवाएं (लू) चल सकती है।
दक्षिण पश्चिम और पास के पश्चिम मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र-कर्नाटक के तटों और उससे दूर के इलाकों में तेज हवाएं (स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। पूर्व मध्य अरब सागर में तेज हवाएं (स्पीड 45-55 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।
(15 जून):
तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ आंधी, बारिश के आसार हैं।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, कोंकण और गोवा, गुजरात राज्य में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा; तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, मध्य महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग जगहों पर भारी वर्षा हो सकती है।
पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर गर्म हवाएं (लू) चल सकती है।
दक्षिण पश्चिम और पास के पश्चिम मध्य अरब सागर, महाराष्ट्र-कर्नाटक के तटों और उससे दूर के इलाकों में तेज हवाएं (स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर तेज हवाएं (स्पीड 45-55 किमी प्रति घंटे) चल सकती हैं। इन इलाकों में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जाती है।
Description:
click here कृपया अपडटेस के लिए www.imd.gov.in पर देखें।
एसजी/एएम/एएस
(रिलीज़ आईडी: 1631057) आगंतुक पटल : 65