Part-3/
• हरियाणा : हरियाणा सरकार ने न्यूनतम दो दिन और लगातार दो रात तक जिलों में भ्रमण के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त कर दिया है। उन्हें राज्य में वर्तमान व्यवस्थाओं की निगरानी और समीक्षा तथा कोविड-19 के प्रसार की दर के विश्लेषण के आधार पर भविष्य के लिए व्यवस्थाएं तैयार करने का काम सौंपा गया है। संबंधित अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा कि जिले में पुलिस, यूएलबी, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा तथा अनुसंधान विभाग तत्परता से काम करता रहे, साथ ही कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में उनको प्रेरित किया जाता रहे।
•...
more... महाराष्ट्र : 2,259 नए मामलों के साथ ही महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 90,787 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में 120 लोगों की मृत्यु के साथ मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,289 हो गई। पिछले 24 घंटों में 1,663 लोगों के डिस्चार्ज होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 42,638 हो गई। दूसरी तरफ, मुंबई में 1,015 नए मामलों के साथ कुल कोविड के मरीजों की संख्या बढ़कर 50,878 हो गई। शहर में 58 लोगों की मृत्यु के साथ इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,758 हो गई। मुंबई में दर्ज मामलों की संख्या चीन के वुहान से भी ज्यादा हो गई, जहां से कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी। अच्छी बात यह है कि मुंबई में मामले दोगुने होने की दर बढ़कर 23 दिन हो गई और एशिया के सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती क्षेत्र में मामले दोगुने होने की दर बढ़कर 48 दिन हो गई है। इसके अलावा, पिछले सात दिनों में धारावी में किसी भी व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने नहीं आया है।
• गुजरात : कोविड-19 के 470 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 21,044 हो गई, जिनमें से 5,336 सक्रिय मामले हैं। हॉटस्पॉट अहमदाबाद में 331 नए मामले दर्ज किए गए। मंगलवार को कोविड-19 के 33 मरीजों की मृत्यु हो गई, जिससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,313 हो गई। दूसरी तरफ, अस्पतालों से 409 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया और स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 14,373 तक पहुंच गई। अहमदाबाद में भी मशहूर गहन देखभाल विशेषज्ञ डॉ. राज रावल ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के एक समूह का गठन किया है और मामूली लक्षणों वाले मरीजों के लिए घरेलू देखभाल सेवा की शुरुआत की है। घरेलू देखभाल सेवा के अंतर्गत मरीजों को जरूरत पड़ने पर सहायक नर्स, ऑक्सीजन और मामलों की निगरानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
• राजस्थान : आज सुबह तक कोविड-19 के 123 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि मंगलवार को 369 नए मामले सामने आए थे। इस प्रकार राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 11,368 के स्तर तक पहुंच गई। अभी तक राज्य के 8,502 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जो देश में सुधार की सबसे ऊंची दर है। राजस्थान सरकार ने कोरोना के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के मद्देनजर अपनी सभी अंतर राज्यीय सीमाओं को सील कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने राज्य के भीतर यातायात को विनियमित और नियंत्रित करने का फैसला किया है।
• मध्य प्रदेश : कोविड-19 के 211 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 9,849 हो गई है। जहां सक्रिय मामलों की संख्या 2,700 है, वहीं कुल 6,729 लोग इस संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 420 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वृद्धि दर अब काफी कम 2.74 प्रतिशत रह गई है, जबकि राष्ट्रीय औसत दर 5.4 प्रतिशत के स्तर पर है।
• छत्तीसगढ़ : मंगलवार को कोविड-19 के 43 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले बढ़कर 1,251 के स्तर पर पहुंच गए और सक्रिय मामलों की संख्या 859 के स्तर पर है।
• गोवा : मंगलवार को कोविड-19 के 29 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले बढ़कर 359 हो गए। इनमें से सक्रिय मामलों की संख्या 292 के स्तर पर है और अभी तक राज्य में 67 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में मैंगोर क्षेत्र में सबसे ज्यादा मामलों का सामने आना जारी रहा और 22 नए मामले इस क्षेत्र से ही संबंधित थे।
• अरुणाचल प्रदेश : राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि विभिन्न स्थानों पर फंसे 11,500 से ज्यादा लोग अभी तक राज्य में वापस लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि और भी फंसे लोग राज्य में पहुंच रहे हैं, जिनकी जांच और क्वारंटाइन के लिए एसओपी का पालन किया जा रहा है।
• असम : असम में कोविड-19 के 42 नए पॉजिटिव मामले सामने आए। इस प्रकार कुल मामलों की संख्या 3,092 के स्तर पर पहुंच गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 1,987 पर है। वहीं अभी तक कुल 1,097 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 5 लोगों की मृत्यु हो गई।
• मणिपुर : पांच अन्य लोग कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए, जिससे कुल संक्रमित लोगों की संख्या 309 हो गई है और ये सभी मामले राज्य में वापस लौटने वालों से संबंधित हैं। राज्य में अभी तक 19,854 परीक्षण हो चुके हैं।
• मिजोरम : लॉकडाउन के दिशा-निर्देशों में आंशिक संशोधन जारी किए गए हैं, इस क्रम में अग्रिम आदेश तक मिजोरम में लेंगपुई हवाई अड्डे का परिचालन जारी रहेगा।