Part-3/
• तेलंगाना : तेलंगाना-जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (टी-जेयूडीए) ने कहा कि उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में 32 चिकित्सक कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के बुनकरों और कारीगरों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनके बचाव के लिए आगे आने और ‘कोरोना राहत कोष’ की स्थापना करने की मांग की है। 3 जून को पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,020 हो गई है। अभी तक प्रवासी और विदेश से लौटे 448 लोग कोविड जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
•...
more... महाराष्ट्र : कोविड-19 के 2,560 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 74,860 हो गई; जिनमें से 39,935 सक्रिय मामले हैं। हॉटस्पॉट मुंबई में 1,276 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में कुल मामले बढ़कर 43,492 हो गए। बुधवार को कुल 122 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें से 49 लोगों की मौत सिर्फ मुंबई में ही हुई। महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए बृहनमुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चाहल ने चक्रवात निसर्ग के चलते अस्थायी तौर पर निकाले गए नागरिकों की कोविड-19 जांच कराने और उन्हें घर जाने की अनुमति देने से पहले दो दिन तक निगरानी में रखने के निर्देश दिए हैं। बीएमसी ने तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वालों की निकासी की थी और उन्हें पास के ही स्कूलों में आश्रय दिया गया था।
• गुजरात : कोविड-19 के 485 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 18,100 हो गई, जिनमें से 4,766 सक्रिय मामले हैं। नए मामलों में से 290 सिर्फ अहमदाबाद में ही दर्ज किए गए। बुधवार को 30 लोगों की मृत्यु हो गई, जिससे कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 1,122 हो गई।
• मध्य प्रदेश : कोविड-19 संक्रमण के 168 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 8,588 हो गए। अभी तक 371 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटों में 224 मरीज स्वस्थ हो गए। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर, उज्जैन और भोपाल में कोविड-19 नियंत्रण की स्थिति और उपायों की समीक्षा की। इन तीन शहरों में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
• राजस्थान : आज कोविड-19 संक्रमण के 68 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,720 हो गई। इनमें से अभी तक 6,819 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इन नए मामलों में से ज्यादातर भरतपुर जिले में दर्ज किए गए, जिसके बाद जयपुर, जोधपुर और चुरु जिलों का नंबर रहा।
• छत्तीसगढ़ : बुधवार की रात तक कोविड-19 संक्रमण के 86 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले 668 के स्तर पर पहुंच गए। वहीं राज्य में अभी तक सक्रिय मामले 489 के स्तर पर हैं। मुंगेली, बेमतारा, बालोद और बिलासपुर में बुधवार रात को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से 19 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि बुधवार की सुबह 40 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए।
• गोवा : अभी तक मामलों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी के रूप में राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 47 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कोविड-19 के कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 126 हो गए। वहीं कुल सक्रिय मामले 69 के स्तर पर बने हुए हैं। इन नए मरीजों में से ज्यादातर (इनमें से 42) वास्को में मैंगोर हिल एरिया से हैं, जबकि 5 मरीज कोरोना प्रभावित स्थानों पर घूमकर लौटे थे।
• अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश के लगभग 9,500 फंसे लोग राज्य में वापस लौट आए हैं और विभिन्न राज्यों के लगभग 2,000 लोगों को अरुणाचल से उनके गृह राज्यों को रवाना कर दिया गया।
• असम : कोविड-19 जांच में दो बार निगेटिव आने के बाद 29 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 442 और सक्रिय मरीजों की संख्या 1,428 हो गई है।
• मणिपुर : 13 अतिरिक्त लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मणिपुर में कुल मामलों की संख्या 121 हो गई है। कल सामने आए कोविड-19 मरीजों में से एक नर्स है, जबकि उसका कहीं यात्रा का इतिहास नहीं रहा है। वहीं अन्य लोग दूसरे स्थानों से वापस लौटे थे।
• मिजोरम : राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा लिए गए फैसले के तहत, मिजोरम में स्कूलों के फिर से खुलने की संभावित तारीख 15 जुलाई, 2020 है।
• नागालैंड : नागा हॉस्पिटल अथॉरिटी, कोहिमा (एनएचएके) ने कोविड-19 अस्पताल के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। अभी तक इसमें कोविड-19 के चार मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। नागालैंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी शैक्षणिक पहल के तहत हाईस्कूल और उच्च माध्यमिक वर्ग के लिए कराई गई एक ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा में 20,000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।
• त्रिपुरा : टीआईडीसी और पश्चिमी त्रिपुरा जिला प्रशासन ने त्रिपुरा में हपानिया प्रदर्शनी कक्ष में मिशन मोड में कोविड देखभाल केन्द्र की स्थापना की है। इसमें 400 बिस्तर लगाए जा सकते हैं। 5 मरीजों को इसमें पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है।
पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य
******
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1629523) आगंतुक पटल : 55