Part-4/
• कर्नाटक : आज दोपहर 12 बजे तक कोविड के 97 नए मामले दर्ज किए गए और 26 लोगों डिस्चार्ज कर दिया गया; चिक्काबल्लापुरा में 26, उडुपी में 18, हासन में 14, मांड्या में 15, दावनगेरे में 4, कालबुर्गी और यादागिरि में 6-6, उत्तर कन्नड़ में 3, तुमकुर में 2, विजयपुरा, कोदागु और धारवाड़ में 1-1 मामले सामने आए। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,056 के स्तर पर पहुंच गई। सक्रिय मामले : 1,378, स्वस्थ हुए : 634, मृत्यु : 42. राज्य में आज से सख्ती से पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है; सिर्फ आवश्यक सेवाओं को ही अनुमति दी गई है।
•...
more... आंध्र प्रदेश : ‘माना पालना- मी सूचना’ कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य सरकार ने सोमवार से शुक्रवार तक प्रशासन से जुड़े लोगों से जानकारियां लेने की योजना बनाई है। राज्य में तापमान में भारी बढ़ोतरी और भीषण गर्मी के क्रम में प्रकासम जिले में दो लोगों की लू लगने से मृत्यु हो गई है। इसके अलावा आरटीसी ने गर्मियों में तापमान के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से एसी बसों और ओवरनाइट बसों के परिचालन का फैसला किया है। 11,357 नमूनों की जांच के बाद पिछले 24 घंटों में 66 नए मामले सामने आए, किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई और 29 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए। कुल मामले : 2,627, सक्रिय मामले : 764, स्वस्थ हुए : 1,807, मृत्यु : 56. 153 मामले दूसरे राज्यों से लौटने वालों से संबंधित हैं और 119 मामले सक्रिय हैं।
• तेलंगाना : 1 मई से अभी तक दक्षिण मध्य रेलवे ने 196 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से राज्य से 2.40 लाख प्रवासी कामगारों को अपने शहरों को रवाना किया है। अपने-अपने शहरों को लौटने के इच्छुक प्रवासी कामगारों की सहायता के लिए आगे आते हुए तेलंगाना सरकार ने एक बड़े अभियान के तहत शनिवार को 46 ट्रेनें चलवाईं और 50,000 कामगारों को उनके घरों तक पहुंचाने में सहायता की। 24 मई को राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,813 के स्तर पर है। कल तक 133 प्रवासी जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। विदेश से लौटने वाले 4 लोग भी कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।
• महाराष्ट्र : राज्य में 2,608 नए मरीज मिले, जिससे कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 47,190 तक पहुंच गई। इनमें से 32,201 सक्रिय मरीज हैं। हॉटस्पॉट मुंबई में 1,566 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 28,634 तक पहुंच गए।
• गुजरात : गुजरात विशेष रूप से अहमदाबाद में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 19 जिलों में कुल 396 नए मामले सामने आने से राज्य में कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 13,689 के स्तर पर पहुंच गए। अहमदाबाद में 277 नए मामले दर्ज किए गए। लॉकडाउन 4.0 के दौरान लगभग 25 लाख लोगों को रोजगार देने वाले 3 लाख से ज्यादा व्यावसायिक प्रतिष्ठान परिचालन में आ गए हैं। लॉकडाउन 4.0 के दौरान नियमों में कुछ और ढील दी गई है।
• राजस्थान : राज्य में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2,829 तक पहुंच गई है। कुल सक्रिय मामलों में से आधे से ज्यादा मरीज दूसरे राज्यों से वापस लौटे प्रवासी हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,794 तक पहुंच गई है। इसके अलावा कल से जयपुर से 13 विभिन्न शहरों के लिए 21 उड़ानों का परिचालन शुरू हो जाएगा।