Part-4/
• गोवा : कल कोविड-19 के 9 नए मामले दर्ज किए गए, जिसे गोवा में कोविड-19 के मामले बढ़कर 22 हो गए। कोविड-19 के नए मरीजों में से आठ लोग महाराष्ट्र से सड़क मार्ग के द्वारा गोवा पहुंचे थे, वहीं एक कर्नाटक से गोवा आया था। सभी मरीजों का ईएसआई अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
• छत्तीसगढ़ : 19 नए मामले सामने आने से छत्तीसगढ़ में कोविड पॉजिटिव मामलों की संख्या 86 हो गई। राज्य में अभी तक कोविड से संबंधित कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है।
•...
more... केरल : लॉकडाउन के नियमों को लचीला किया गया : रेड जोन को छोड़कर दूसरे जिलों में छोटी दूरी की बस सेवाओं और ऑटो रिक्शा का परिचालन किया जाएगा। अंतर-जिला परिवहन के लिए संबंधित विभागों से पास लेने की आवश्यकता होगी। बुधवार से बेवको बेवरेज आउटलेट, बार (मद्यशाला) के विशेष काउंटर और बीयर तथा वाइन पार्लर खुल जाएंगे; एक मोबाइल ऐप के माध्यम से शराब की खरीद के लिए टोकन जारी किए जाएंगे। शेष एसएसएलसी और +2 राज्य बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन जून में किया जाएगा। आज शाम प्रवासी कामगारों को लेकर कोट्टायम से पहली विशेष ट्रेन पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो जाएगी। शाम को अबूधाबी और दोहा से दो उड़ान यहां पहुंच जाएंगी। अभी तक राज्य में 101 कोविड पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं और 23 हॉट स्पॉट हैं।
• तमिलनाडु : सरकार ने कहा कि राज्य पर ‘अम्फन’ चक्रवात का कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन भारतीय मौसम विभाग के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। रविवार को संक्रमण के 639 नए मामलों के साथ राज्य में कोविड मरीजों का आंकड़ा 11,000 से ऊपर पहुंच गया और चार लोगों की मृत्यु हो गई। नए मामलों में देश के अन्य हिस्सों से लौटकर आए 81 लोग शामिल हैं। इस प्रकार कुल मामले बढ़कर 11,224 हो गए, जिनमें से 6,971 सक्रिय मामले हैं और इनमें 6,750 चेन्नई में हैं।
• कर्नाटक : आज दोपहर 12 बजे तक 84 नए मामले सामने आ गए। कोविड के कुल मामले 1231 के स्तर पर पहुंच गए, 37 लोगों की मृत्यु हो गई, 521 लोग स्वस्थ हो गए और सक्रिय मामलों की संख्या 672 के स्तर पर बनी हुई है। राज्य में लॉकडाउन के नियमों को लचीला किए जाने की घोषणा की गई : कल से 30 प्रतिशत क्षमता के साथ सभी केएसआरटीसी और बीएमटीसी की बसों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा, ऑटो और कैब को दो यात्रियों के साथ परिचालन की अनुमति होगी, सैलून और पार्क सुबह 7 से 9 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक खुलेंगे। मॉल्स और सार्वजनिक सभा पर बंदिशें और रात को कर्फ्यू जारी रहेगा।
• आंध्र प्रदेश : केन्द्र के दिशा-निर्देशों के बाद राज्य में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है; रेड जोन्स में सख्ती जारी रहेगी। 22 मई को एमएसएमई को सहायता के लिए 904.89 करोड़ रुपये के पैकेज की पहली किस्त जारी कर दी गई। पिछले 24 घंटों में 52 नए मामले दर्ज किए गए, कोई मृत्यु नहीं हुई और 94 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अन्य राज्यों से लौटकर पॉजिटिव पाए गए 150 मामलों में से 125 मामले सक्रिय हैं और स्वस्थ होने के बाद 2 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल मामले : 2282, सक्रिय मामले : 705, स्वस्थ हुए : 1527, मृत्यु : 50. पॉजिटिव मामलों में अग्रणी राज्य : कुर्नूल (615), गुंटूर (417), कृष्णा (382)।
• तेलंगाना : सरकारी अस्पतालों में सभी सेवाएं चालू कर दी गईं; गांधी अस्पताल, चेस्ट अस्पताल नोडल कोविड-19 केन्द्रों के रूप में काम करते रहेंगे। मंचेरियल जिले में कोविड-19 के सात नए प्रवासी मजदूर पॉजिटिव पाए गए और मुंबई से लौटे दो लोग आज राजन्ना-सिरसिल्ला में पॉजिटिव पाए गए। आज कुल 9 प्रवासी पॉजिटिव सामने आए। कल तक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,551 थी।
• अरुणाचल प्रदेश : राज्य परिवहन की बसों ने आज अंतर जिला यात्रा के लिए परिचालन शुरू कर दिया है। सड़क पर सिर्फ 50 प्रतिशत बसों का परिचालन होगा।
• असम : असम में मुंबई से लौटे एक कोविड-19 कैंसर मरीज की मृत्यु हो गई; गोलाघाट में दो अन्य लोग जांच में पॉजिटिव पाए गए; कुल मामले 104, सक्रिय मामले 58 हो गए और 3 लोगों की मृत्यु हो गई।
• मणिपुर : मणिपुर में सरकारी क्वारंटाइन केन्द्र में 1208 लोग हैं और सामुदायिक क्वारंटाइन केन्द्रों में 4165 लोग हैं।
• मेघालय : मेघालय के एक मात्र कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति का दूसरा परीक्षण कराया गया और जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। मुख्यमंत्री कॉनरेड संगमा ने कहा कि मरीज को स्वस्थ घोषित किया जा सकता है।
• मिजोरम : मिजोरम में अभी तक लॉकडाउन/ कर्फ्यू के उल्लंघन के 131 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 19 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और 87 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
• नागालैंड : सरकार ने 18 मई से राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए 14 दिन के लिए संस्थागत क्वारंटाइन और उसके बाद 14 दिन के लिए अनिवार्य होम क्वारंटाइन पर रहने का आदेश जारी किया है। दीमापुर डीसी ने 5 अतिरिक्त क्वारंटाइन केन्द्रों की मांग की। इन केन्द्रों में ईदगाह मदरसा, जैन भवन, हिंदू मंदिर सामुदायिक भवन, गुरुद्वारा लॉज और दुर्गा मंदिर लॉज शामिल हैं।
• सिक्किम : मुख्य सचिव ने देश के विभिन्न हिस्सों से सिक्किम के लोगों की निकासी के कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए राज्य कार्य बल की बैठक की अध्यक्षता की।
• त्रिपुरा : फंसे हुए नागरिकों को लेकर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन चेन्नई से अगरतला पहुंच गई। एक अन्य ट्रेन के बेंगलुरु से अगरतला पहुंचने की उम्मीद है।