नियमित हुई सिंगरौली-वाराणसी इंटरसिटी
Jul 01
सिंगरौली: पूर्व मध्य रेल हाजीपुर के मुख्य यात्री यातायात प्रबंधक के आदेशानुसार गत एक अप्रैल से 30 जून तक चलायी गयी विशेष ग्रीष्माकालीन यात्री गाड़ी को नियमित कर दिया गया है। इसे सिंगरौली वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 13345-13346 के रूप में प्रतिदिन चलाया जायेगा।
ट्रेन का समय सारिणी में आंशिक बदलाव किया गया है। एक जुलाई से यह...
more... सुबह 6.15 बजे सिंगरौली से रवाना होगी जबकि पूर्व में सुबह 5.50 बजे छूटती थी। ओबरा सुबह 7.10 बजे पहुंचेगी तथा दो मिनट के ठहराव के बाद रवाना होगी। चोपन में इसके पहुंचने का समय सुबह 7.40 है तथा यहां 5 मिनट का ठहराव है। चुर्क सुबह 8.15 बजे पहुंचकर 8.17 बजे रवाना होगी। राबर्ट्सगंज पहुंचने का समय 8.30 सुबह है। तथा यहां 5 मिनट का ठहराव है। लूसा सुबह 9.25 बजे पहुंचकर वहां से 9.27 बजे छुटेगी। चुनार पहुंचने का समय सुबह 10.40 है तथा यहां 30 मिनट का ठहराव है। वाराणसी पहुंचने का समय दोपहर 12.50 निर्धारित किया गया है। तथा वहां से वापस सिंगरौली के लिए अपराह्न 3.10 बजे खुलेगी। सिंगरौली आगमन का समय रात्रि 9.10 पर है।