पुरी- बीकानेर एक्सप्रेस के एक एसी कोच में पानी ही नहीं था। इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा मचाया। बिलासपुर में इसकी व्यवस्था की गई लेकिन पाइप लाइन में खराबी के कारण पानी नहीं भर सका। इससे यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दी। करीब चार बार चेन पुलिंग की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने पाइप की खराबी ठीक की। इसके चलते ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही। घटना बुधवार की है। पुरी- बीकानेर एक्सप्रेस शाम 5.30 बजे प्लेटफार्म 3 पर आई। इस दौरान कोच बी-4 के यात्री हंगामा मचा रहे थे। उनके विरोध की वजह कोच में पानी नहीं होना था। बिलासपुर में उन्हें उम्मीद थी कि पानी भरा जाएगा। ट्रेन के आते ही वाटरिंग कर्मचारियों ने पानी भरा लेकिन पाइप लाइन में खराबी के कारण पानी नहीं रुक रहा था। ट्रेन इसी स्थिति में रवाना हो रही थी। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। लगातार...
more... दो बार चेन पुलिंग की गई। यात्रियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। इस दौरान फिर से दो बार फिर चेन पुलिंग कर दी गई। आखिर में यात्रियों के विरोध को देखते हुए कर्मचारियों को बुलाया गया। उन्होंने पाइन लाइन की खराबी ठीक की। इसके बाद दोबारा पानी भरा गया और ट्रेन शाम 18.15 बजे यहां से रवाना हुई। कोच में पानी की समस्या चक्रधरपुर से थी। वहीं से सूचना भी दे दी गई लेकिन रास्ते में किसी भी स्टेशन में उनकी समस्या दूर नहीं हुई।