पीरपैंती से नवगछिया वाया बटेश्वर स्थान प्रस्तावित रेलमार्ग का सर्वे कार्य सोमवार से शुरू होगा। सर्वे के लिए अधिकृत एजेंसी राइट्स के जीएम पल्लव पाल ने बताया कि रेल मंत्रलय और ईसीएल के संयुक्त उपक्रम के तहत बिहार व झारखंड के प्रस्तावित रेलमार्गो पर सर्वे का काम दुर्गा पूजा बीतने के साथ ही शुरू किया गया है। इसमें गोड्डा-पाकुड़ (करीब 70 किमी), मोहनपुर-बासुकीनाथ (करीब 44 किमी) रेल रूट शामिल है। पीरपैंती-नवगछिया रेलमार्ग के सर्वेक्षण के लिए प्रारंभिक काम पूरा कर लिया गया है। प्रारंभिक कार्य में नक्शा का अध्ययन किया जाता है। नवगछिया रूट में यह रेलमार्ग नवगछिया व कुर्सेला स्टेशन के बीच कटरिया स्टेशन के आसपास मिलाया जाएगा। यह रूट करीब 32 किमी का होगा। पीरपैंती-नवगछिया रूट में गंगा नदी है, जिसपर पुल प्रस्तावित है। इसलिए यहां सर्वे में थोड़ा समय लगेगा। वैसे, राइट्स की टीम दिसंबर अंत तक रेल मंत्रलय को सर्वे रिपोर्ट सौंप देगी। अभी उनकी टीम को...
more... करीब 140 किमी सर्वे करने की जिम्मेदारी मिली है। झारखंड में एक टीम एक दिन में एक किमी सर्वे कर पा रही है। समय पर काम पूरा हो इसके लिए चार-पांच सर्वे टीम लगाई जाएगी।1ताकि अगले बजट में शामिल हों ये रूट1पीरपैंती-नवगछिया एवं गोड्डा-पाकुड़ व मोहनपुर-बासुकीनाथ रेल रूट के लिए प्रयासरत कहलगांव प्रखंड के भवानीपुर निवासी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि सर्वे कार्य की मॉनीटरिंग खुद रेलमंत्री सुरेश प्रभु कर रहे हैं। सरकार की इच्छा है कि सर्वे रिपोर्ट दिसंबर अंत तक हर हाल में मिल जाए ताकि इसे अगले बजट में शामिल किया जा सके। पीरपैंती-नवगछिया रूट के लिए बटेश्वर स्थान से तीनटंगा तक गंगा नदी पर पुल बनाया जाना है, इस संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि यहां पर रेल सह सड़क पुल बनाया जाए। इससे पुल निर्माण पर आने वाली लागत एनएच और रेल मंत्रलय के बीच बंट जाएगी और रेल की तरह एक नया सड़क मार्ग भी बढ़ जाएगा। मंत्री ने सैद्धांतिक तौर पर इसकी सहमति भी दे दी है।शंकर दयाल मिश्र, भागलपुर 1पीरपैंती से नवगछिया वाया बटेश्वर स्थान प्रस्तावित रेलमार्ग का सर्वे कार्य सोमवार से शुरू होगा। सर्वे के लिए अधिकृत एजेंसी राइट्स के जीएम पल्लव पाल ने बताया कि रेल मंत्रलय और ईसीएल के संयुक्त उपक्रम के तहत बिहार व झारखंड के प्रस्तावित रेलमार्गो पर सर्वे का काम दुर्गा पूजा बीतने के साथ ही शुरू किया गया है। इसमें गोड्डा-पाकुड़ (करीब 70 किमी), मोहनपुर-बासुकीनाथ (करीब 44 किमी) रेल रूट शामिल है। पीरपैंती-नवगछिया रेलमार्ग के सर्वेक्षण के लिए प्रारंभिक काम पूरा कर लिया गया है। प्रारंभिक कार्य में नक्शा का अध्ययन किया जाता है। नवगछिया रूट में यह रेलमार्ग नवगछिया व कुर्सेला स्टेशन के बीच कटरिया स्टेशन के आसपास मिलाया जाएगा। यह रूट करीब 32 किमी का होगा। पीरपैंती-नवगछिया रूट में गंगा नदी है, जिसपर पुल प्रस्तावित है। इसलिए यहां सर्वे में थोड़ा समय लगेगा। वैसे, राइट्स की टीम दिसंबर अंत तक रेल मंत्रलय को सर्वे रिपोर्ट सौंप देगी। अभी उनकी टीम को करीब 140 किमी सर्वे करने की जिम्मेदारी मिली है। झारखंड में एक टीम एक दिन में एक किमी सर्वे कर पा रही है। समय पर काम पूरा हो इसके लिए चार-पांच सर्वे टीम लगाई जाएगी।1ताकि अगले बजट में शामिल हों ये रूट1पीरपैंती-नवगछिया एवं गोड्डा-पाकुड़ व मोहनपुर-बासुकीनाथ रेल रूट के लिए प्रयासरत कहलगांव प्रखंड के भवानीपुर निवासी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि सर्वे कार्य की मॉनीटरिंग खुद रेलमंत्री सुरेश प्रभु कर रहे हैं। सरकार की इच्छा है कि सर्वे रिपोर्ट दिसंबर अंत तक हर हाल में मिल जाए ताकि इसे अगले बजट में शामिल किया जा सके। पीरपैंती-नवगछिया रूट के लिए बटेश्वर स्थान से तीनटंगा तक गंगा नदी पर पुल बनाया जाना है, इस संदर्भ में उन्होंने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह किया है कि यहां पर रेल सह सड़क पुल बनाया जाए। इससे पुल निर्माण पर आने वाली लागत एनएच और रेल मंत्रलय के बीच बंट जाएगी और रेल की तरह एक नया सड़क मार्ग भी बढ़ जाएगा। मंत्री ने सैद्धांतिक तौर पर इसकी सहमति भी दे दी है।