दपू रेलवे मेंस कांग्रेस के बंडामुंडा ब्रांच द्वारा शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के करमपदा में काम करने वाले ट्रैकमैनों के बीच मास्क वितरण किया। मौके पर मेंस कांग्रेस के ब्रांच सचिव देवाशीष पति, बैंकट राव सहित कई मौजूद थे। इस दौरान स्थानीय कर्मचारियों ने मेंस कांग्रेस के प्रतिनिधियों को बिजली-पानी जैसी समस्याओं से अवगत कराया। मेंस कांग्रेस के ब्रांच सचिव देवाशीष पति ने कहा कि वे उनकी समस्याओं से मंडल संयोजक शशि रंजन मिश्रा और वरीय अधिकारियों को अवगत कराएंगे और जल्द समाधान किया जायेगा।