Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt
Forum Super Search
 ↓ 
×
HashTag:
Freq Contact:
Member:
Posting Date From:
Posting Date To:
Blog Category:
Train Type:
Train:
Station:
Pic/Vid:   FmT Pic:   FmT Video:
Sort by: Date:     Word Count:     Popularity:     
Public:    Pvt: Monitor:    Topics:    

Search
  Go  
dark modesite support
 
Sat Apr 27 20:35:02 IST
Home
Trains
ΣChains
Atlas
PNR
Forum
Quiz
Topics
Gallery
News
FAQ
Trips
Login
Post PNRPost BlogAdvanced Search
Filters:

Page#    1 Blog Entries  
Info Update
258659 views
3

Mar 30 2018 (08:48)   HSR/Hisar Junction (6 PFs)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Entry# 3251118            Tags   Past Edits
#HansiNarnaundJindRailLine, Tender Released for Consultancy Services for Feasibility Study of
Jind-Hansi (Hisar) New Railway Line Project in the State
of Haryana by HRIDCL(Haryana Rail Infrastructure Development Corporation Limited, A JV of Government of Haryana & Ministry of Railways).
Translate to English
Translate to Hindi

29080 views
1

Jul 17 2019 (13:33)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-1               Past Edits
#HansiNarnaundJindRailLine:- Feasibility Study for HANSI-JIND RAIL line has been completed, Now Haryana Govt has put this project on Priority 1 basis and tender for preparing DPR is under process, hope for Laying Foundation stone before Haryana Assembly Elections OCT 2019.
Translate to English
Translate to Hindi

29380 views
0

Jul 17 2019 (13:36)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-2               Past Edits
#HansiNarnaundJindRailLine:- Jind-Hansi railway line survey completed: Kaushik- जासं, जींद : सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि जींद-हांसी रेलवे लाइन बनाने का सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द ही रेलवे लाइन का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा और साल के अंत तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जाएगा। इस लाइन के निर्माण के बाद हिसार जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। सांसद रमेश कौशिक बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जींद रेलवे स्टेशन का आधुनिकरण करवाया जाएगा। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए एक एस्टीलेटर भी स्थापित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे में कई अन्य कार्य भी करवाए जाएंगे। जींद में पाडू-¨पडारा तथा भिवानी रोड रेलवे फाटकों पर बनने वाले आरओबी का निर्माण कार्य भी आगामी छह माह में शुरू हो जाएगा। बैठक में घर-घर से कूड़ा एकत्रित करने के लिए पांच गाड़िया खरीदने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। सांसद ने बताया कि...
more...
सोनीपत-गोहाना-जींद रोड को चार मार्गीय बनाया जाएगा। इसको लेकर डीपीआर तैयार हो चुकी है।

Translate to English
Translate to Hindi

29964 views
1

Jul 17 2019 (13:41)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-4               Past Edits
#HansiNarnaundJindRailLine:- हांसी-नारनौंद-जीद सहित प्रदेश में सात नई रेललाइन के लिए 900 करोड़ रुपये जारी-
चेतन सिंह, हिसार हांसी-नारनौंद-जीद सहित प्रदेश में नई रेल लाइनों को बिछाने के लिए रेल मंत्रालय ने 900 करोड़ रुपये जारी किए हैं। रुपये जारी होने के बाद अब प्रदेश में नई रेल लाइनों पर जल्द काम शुरू हो जाएगा। इन रेल लाइनों के निर्माण से सबसे अधिक फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को होगा। रेल मंत्रालय से बजट जारी होने के बाद सबसे पहले रेलवे के अधिकारी प्रदेश की पूरी परियोजनाओं की प्ला¨नग करेंगे। इस प्ला¨नग में रेलवे के उच्च अधिकारी शामिल होंगे। इसके बाद रेल मंत्रालय के अधिकारी इन रुपयों को जोन के हिसाब से वितरित करेंगे। हरियाणा रेलवे की ²ष्टि से नॉर्थ जोन में
...
more...
आता है। इसलिए पैसा सबसे पहले नॉर्थ जोन में जाएगा। वहां से इस पैसे को रेलवे की डिवीजन में बांट दिया जाएगा और टेंडर लगाकर इन नई रेल लाइनों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। वही पैसा जारी होने के साथ ही रेल मंत्रालय ने हरियाणा सरकार को भी इस बारे में जानकारी दे दी है। पैसा जारी होने के बाद सरकार इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रही है और इसका फायदा सरकार को आने वाले चुनावों में भी मिलेगा। फिलहाल सरकार के मंत्री इस सूचना को सोशन मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इन नई रेल लाइन परियोजना में हिसार को सबसे बड़ा फायदा हांसी-नारनौंद-जीद रेल लाइन से मिलेगा। इस लाइन के जुड़ने के बाद हिसार की सीधी चंडीगढ़ से रेल से कनेक्टीविटी हो जाएगी। -------- इन रेल लाइनों के लिए बजट जारी - यमुनानगर वाया नारायणगढ़-साढौरा-चंडीगढ़ - दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर-झिरका-अलवर - फर्रुखाबाद-झज्जर-चरखी दादरी - जीद-नारनौंद-हिसार - भिवानी- लौहारू - करनाल-यमुनानगर - मानेसर से पाटली रेलवे स्लाइ¨डग हिसार को यह होगा लाभ हांसी-नारनौंद-जीद नई रेल लाइन बिछने से सबसे बड़ा फायदा हिसार को होगा। इन परियोजना से हिसार की सीधा चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी हो जाएगी। इससे यात्रियों को बसों में धक्के नही खाने पड़ेंगे और जेब भी ज्यादा ढीली नही करनी पड़ेगी। इसके अलावा वित्त मंत्री के नारनौंद हलके के लोगों को हिसार और जीद जाने के लिए रेलगाडि़यों की सुविधा मिलेगी। ---------- हरियाणा के लिए नई रेल लाइन परियोजना के लिए आज ही 900 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। जल्द ही ये पैसा डिवीजन में वितरित करने के बाद इन पर काम शुरू हो जाएगा। - सुधीर हुड्डा, चीफ ऑफिस सुपरिंटेडेट, रोहतक।

Translate to English
Translate to Hindi

28585 views
0

Jul 17 2019 (13:44)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-5              
#HansiNarnaundJindRailLine:- हांसी-जींद 45 किलोमीटर रेल लाइन के लिए 900 करोड़ मंजूर- वर्ष 2017 के रेल बजट में हिसार जिले को 900 करोड़ रुपये का हांसी-जींद रेलवे ट्रैक का प्रोजेक्ट मिला है। जिसमें करीब 45 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन डाली जाएगी। हांसी से जींद रेल लाइन के बाद हिसार चंडीगढ़ तक सीधे तौर पर जुड़ जाएगा।
वर्ष 2017 का रेल बजट अपने जिले के लिए सबसे बड़ी सौगात लेकर आया है। इसमें करीब 900 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला। रेलवे की ओर से बजट की डिटेल जानकारी उपलब्ध कराई गई हैं, जिसमें हांसी-जींद की 45 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के लिए 900 करोड़ रुपये कैपिटल इनवेस्टमेंट प्रोग्राम में तय किए गए हैं। यह रेलवे लाइन ज्वाइंट वेंचर होगी, जिसमें एक हिस्सा रेलवे
...
more...
की ओर से दिया जाएगा। दूसरा हिस्सा हरियाणा सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। इसमें प्रदेश सरकार किसी निजी कंपनी को भी भागीदार बना सकती है। प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस रेल लाइन के लिए प्रयास किए थे, जिसके बाद 2014-15 के रेल बजट में इसे मंजूर किया गया था। इस रेल लाइन के लिए मार्च 2015 में सर्वे किया गया, जिसमें रेलवे लाइन की फिजिबिलिटि पाई गई थी। तत्कालीन डीसी डॉ. चंद्रशेखर खरे ने 12 जनवरी 2016 को रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीडी गर्ग को पत्र लिखकर सर्वे कंप्लीट होने की जानकारी भेजी थी। तत्कालीन डीआरओ राजबीर धीमान ने यह सर्वे कराया था।
यह रहेगा रेलवे लाइन का रूट
करीब 45 किलोमीटर लंबी इस रेल लाइन में नारनौंद मुख्य स्टेशन होगा। इसके अलावा चार हॉल्ट स्टेशन तय किए गए हैं। शेखपुरा, गगनखेड़ी, ढाणी ब्राह्मण, राजपुरा, माढा, माजरा प्याऊ, नारनौंद, भैणी अमीरपुर, राजथल, गुलकनी, इक्कस होते हुए जींद पहुंचेगी।
हाईवे के साथ साथ होगी रेल लाइन
प्रस्तावित रेल लाइन हांसी से जींद जाने वाले स्टेट हाइवे के साथ होगी। राजस्व विभाग की ओर से 2015 में यह सर्वे किया गया था। सर्वे रिपोर्ट रेलवे को भेजी गई थी। जिसमें अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन को भी चिह्नित किया जा चुका है।
राखी गढ़ी भी होगा रेलवे मैप पर
नारनौंद के गांव राखी गढ़ी का इंटरनेशनल लेवल का महत्व है। सिंधु घाटी सभ्यता का सबसे बड़ा शहर यहां माना गया है। प्रदेश सरकार की ओर से इस गांव को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की योजना है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से यहां म्यूजियम बनाया जा रहा है।
चंडीगढ़ से सीधे कनेक्ट हो जाएंगे
यह 45 किलोमीटर रेल लाइन बनने के बाद हिसार जींद से सीधे जुड जाएगा। हिसार के लोग हांसी, जींद ,कैथल, कुरुक्षेत्र होते हुए चंडीगढ़ के लिए सुविधा मिल जाएगी। हिसार से दिल्ली के लिए दूसरा वैकल्पिक रूट भी मिल जाएगा। हिसार, हांसी, जींद, सोनीपत होते हुए दिल्ली जा सकेंगे। अब तक हिसार रेल मार्ग के जरिए चंडीगढ़ से नहीं जुुड़ा है।
उत्तर व दक्षिण हरियाणा को जोडे़गी लाइन
यह रेलवे लाइन उत्तर व दक्षिण हरियाणा को जोड़ेगी। गुरुग्राम, रेवाड़ी, भिवानी की रेल लाइन हांसी, जींद होते हुए कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला से जुड़ जाएंगे। पूरे हरियाणा को अलग वैकल्पिक रूट मिल सकेंगे। जींद हरियाणा के मध्य में होने के कारण इस लाइन से सभी को फायदा होगा।
यह प्रोजेक्ट मंजूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार। हांसी से जींद तक रेल लाइन शुरू हो जाने से क्षेत्र के लोगों को बहुत सुविधा होगी। यह क्षेत्र अब रेल के माध्यम से दिल्ली और चंडीगढ़ से सीधे जुड़ जाएगा। इस क्षेत्र की यह लंबे समय पुरानी मांग थी। करीब 45 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन नारनौंद विधानसभा के गांवों से गुजरेगी।
- कैप्टन अभिमन्यु, वित्तमंत्री, हरियाणा
मैंने हांसी-जींद रेल लाइन के लिए कई बार रेल मंत्री को पत्र लिखे थे। इस प्रोजेक्ट को लेकर कई बार रेल मंत्री से मिलकर भी अनुरोध किया था। यह लाइन मंजूर होने पर हिसार जिले को सबसे अधिक फायदा होगा। यहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद बढे़ंगी। सरकार इस प्रोजेक्ट को जल्द शुरू कराए।
- दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार
हांसी-जींद रेल लाइन के लिए 900 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। नई रेल लाइन की लंबाई 45 किलोमीटर होगी। यह संयुक्त प्रोजेक्ट होगा, जिसमें हरियाणा सरकार का भी हिस्सा रहेगा।
- राजीव सक्सेना, डीआरएम, बीकानेर मंडल

Translate to English
Translate to Hindi

28645 views
0

Jul 17 2019 (13:47)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-6              
#HansiNarnaundJindRailLine:- जींद से हांसी रेल ट्रैक के लिए 900 करोड़ मंजूर
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद Updated Fri, 03 Feb 2017 11:44 PM IST
आम बजट के साथ आए रेल बजट में जींद को दो बड़ी परियोजनाएं मिली हैं। इसमें जींद से हांसी रेल लाइन को मंजूरी और जींद से पानीपत लाइन का इलेक्ट्रिफिकेशन किया जाएगा। दोनों परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने 955.6 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि में से जींद-हांसी रेल लाइन के निर्माण पर 900 करोड़ तथा जींद-पानीपत रेल लाइन के इलेक्ट्रिफिकेशन पर 55.6 करोड़ रुपये
...
more...
खर्च किए जाएंगे।
जींद से सड़क मार्ग से करीब 47 किलोमीटर है। रेलमार्ग से यह दूरी 45 किलोमीटर रह जाएगी। रोडवेज ने हांसी का किराया 40 रुपये तय किया है, जबकि इस रूट पर ट्रेन चलने के बाद यह किराया करीब आधा हो जाएगा। वहीं, जींद रेलमार्ग से सीधा हिसार से भी जुड़ जाएगा। इससे जींद और हांसी के लोगों को काफी सुविधा होगी। हालांकि, पिछले बजट में भी इस परियोजना को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब इसके लिए राशि का प्रावधान किया गया है। इससे परियोजना जल्द सिरे चढ़ने की उम्मीद है।
बढ़ेंगी ट्रेन, मिलेगी सुविधा
यह रूट शुरू होने के बाद राजस्थान और दिल्ली को जोड़ने का रेलमार्ग का एक और ऑप्शन खुल जाएगा। इससे जींद तक अधिक ट्रेनों की पहुंच हो पाएगी। दूसरी ओर, पंजाब की ओर से भी जींद के रास्ते ट्रेन का आवागमन शुरू हो सकेगा। गौरतलब है कि हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के लोग अपने शहर के कामों के लिए जींद ही आते हैं। ऐसे में इस रूट से लोगों को काफी लाभ होगा। वहीं, पानीपत मार्ग का विद्युतीकरण होने से अतिरिक्त गाड़ियों को जींद तक चलाया जा सकेगा। वहीं, पानीपत से जींद और हिसार के बीच भी रेलवे का रूट बन सकता है।
चारों ओर से रेल मार्ग से जुड़ेगा जींद
फिलहाल जींद दिल्ली, बठिंडा, पानीपत और सोनीपत की ओर से ही रेल मार्ग से जुड़ा हुआ है। यह रेलवे लाइन बनने के बाद जींद चारों ओर से रेल मार्ग से जुड़ जाएगा। यह लोगों की करीब तीन दशक पुरानी मांग थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
बढ़ेगी गति, आरामदायक होगा सफर
पानीपत रेल मार्ग का विद्युतीकरण होने से भी लोगों को काफी लाभ होगा। इन रूट पर अंग्रेजों के जमाने से ही ट्रेन चल रही हैं, लेकिन यह रूट काफी उपेक्षित रहा है। पानीपत औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण जींद क्षेत्र से सैकड़ों लोग प्रतिदिन पानीपत जाते हैं। इस रूट पर ट्रेन के फेरे बढ़ाने की भी पुरानी मांग है।
मैंने पिछले साल रेल मंत्री के समक्ष 25 मांगें रखी थीं। इनमें जींद के चंडीगढ़ की ट्रेन और जींद-हांसी रेलवे लाइन मुख्य थी। अब ये दोनों ही मांगें पूरी हो गई हैं। इससे क्षेत्र की जनता को काफी लाभ होगा। आगे भी लोगों के हकों की मांग न सिर्फ उठाई जाएगी, उसे पूरा भी कराया जाएगा।
-दुष्यंत चौटाला, सांसद
नई रेल लाइन बनने से जींद को नई ट्रेन की सौगात मिलेगी। वहीं, पानीपत लाइन का विद्युतीकरण होने से गाड़ियों की स्पीड बढ़ेगी। ईएमयू में इंजन बदलने का भी झंझट नहीं होता, इससे नई ट्रेन चलाना आसान होगा।
-अनिल यादव, स्टेशन अधीक्षक, जींद जंक्शन

Translate to English
Translate to Hindi

28584 views
0

Jul 17 2019 (13:48)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-7              
#HansiNarnaundJindRailLine:- हांसी-जींद रेलवे लाइन बिछवाने का कार्य इसी कार्यकाल में शुरू होगा: कै. अभिमन्यु / हांसी-जींद रेलवे लाइन बिछवाने का कार्य इसी कार्यकाल में शुरू होगा: कै. अभिमन्यु
Hansi News - हलकेके विधायक और वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सोमवार को हलके में हो रहे विकास कार्यों पर लोगों से चर्चा भी की।...
Bhaskar News NetworkNov 21, 2017, 05:50 AM IST
हलकेके विधायक और
...
more...
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने सोमवार को हलके में हो रहे विकास कार्यों पर लोगों से चर्चा भी की। वे नारनौंद के दादा देवराज पार्क में शमशेर लोहान की बेटी की शादी में शरीक हाेने पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि कलेक्टर रेट पर जमीन मुहैया करवाने वाले गांव उनसे विकास के कुछ भी काम करवा सकते है। पत्रकारों से हांसी जींद रेल लाइन बिछवाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इसी कार्यकाल से पहले रेलवे लाईन को बिछवाने का कार्य आरंभ करवाने के प्रयास जारी है। सौ फीसदी यह कार्य इसी सरकार के दौरान आरंभ करवा दिया जाएगा।

Translate to English
Translate to Hindi

29021 views
0

Jul 17 2019 (13:49)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-8              
#HansiNarnaundJindRailLine:- हांसी से जींद वाया नारनौंद रेलवे लाइन सर्वे पूरा : कैप्टन अभिमन्यु / हांसी से जींद वाया नारनौंद रेलवे लाइन सर्वे पूरा : कैप्टन अभिमन्यु
Hansi News - नारनौंद | पिछलेकाफी समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा हांसी से जींद वाया नारनौंद रेलवे लाईन के निर्माण की हो रही मांग...
Bhaskar News NetworkSep 09, 2015, 03:30 AM IST
नारनौंद | पिछलेकाफी समय
...
more...
से क्षेत्र के लोगों द्वारा हांसी से जींद वाया नारनौंद रेलवे लाईन के निर्माण की हो रही मांग पर भारतीय रेल ने सर्वे पूरा कर लिया है।
नारनौंद के विधायक एवं हरियाणा सरकार के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है। अब तो केवल रिपोर्ट आनी शेष है। रेलवे लाइन का यह टुकड़ा लगभग 35 किलोमीटर लम्बा है। विशेषज्ञों की मानें तो हांसी से पंजाब तक जाने में रेलवे को एक वर्ष में जितना पैसा खर्च करना पड़ता है। उतने पैसों की लागत से यह रेलवे पटरी का 35 किलोमीटर का टुकड़ा तैयार किया जा सकता है। इस रेलवे लाईन के बनने से पंजाब को जाने वाली सभी गाडिय़ों का समय बचने के साथ कम लागत में वही दूरी पार हो जाएगी। इस लाईन के बिछने के साथ ही इस क्षेत्र में जहां विकास के आयाम खुलेंगे वहीं लोगों को दिल्ली जाने के लिए दोनों और से रेल यात्रा करना भी आसान हो जाएगा।

Translate to English
Translate to Hindi

28847 views
0

Jul 17 2019 (13:51)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-9              
#HansiNarnaundJindRailLine:- ‘हांसी-जींद वाया नारनौंद रेललाइन के प्रस्ताव पर रेलवे और हरियाणा सरकार में हो चुके हस्ताक्षर’
Hisar News - वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने साेमवार काे नारनाैंद में पार्टी कार्यकर्ताअाें काे संबाेधित किया। उन्होंने कहा...
Bhaskar News NetworkMay 28, 2019, 08:25 AM IST
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने साेमवार काे नारनाैंद में पार्टी कार्यकर्ताअाें काे संबाेधित किया। उन्होंने कहा कि हांसी-जींद के बीच
...
more...
वाया नारनौंद बनने वाली रेल लाइन के प्रस्ताव पर भारतीय रेलवे व हरियाणा सरकार के मध्य हस्ताक्षर हो चुके हैं। परियोजना की डीपीआर तैयार करने का कार्य चल रहा है।
रेलवे लाइन के बनने से नारनौंद में रेल चलने का सपना जल्द पूरा होगा। इससे क्षेत्र के विकास की गति तेज होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मनोहर लाल व केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा पिछले 5 साल के दौरान करवाए गए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्यों, जनहितैषी योजनाएं तथा सबका साथ-सबका विकास की नीति के कारण भाजपा व एनडीए को मिले जनादेश ने विपक्ष को देश का मूड बता दिया। उन्होंने कहा कि नारनौंद हलके में भाजपा प्रत्याशी के 3000 वोटों के अंतर से पिछड़ने से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हिसार से सांसद बने दुष्यंत चौटाला को नारनौंद से 43 हजार वोटों की लीड मिली थी, लेकिन उसके बाद हुए विधानसभा चुनाव में 50 हजार वोट अधिक देकर लोगों ने भाजपा में विश्वास जताया था। अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से कहता हूं कि इस बार लोकसभा चुनाव में 3 हजार से पिछड़ने के बाद हम विधानसभा में 30 हजार से अधिक की लीड लेंगे। हर चुनाव के बाद हमारी ताकत लगातार बढ़ी है। युवा भाजपा नेता अजय सिंधू, राजेंद्र बेरवाल, संजय खर्ब, पार्षद धर्मबीर गुराना, कुलदीप गौतम, सुनील बैरागी, सुरेश एमसी, कृष्ण डाटा, आजाद शर्मा, चांदीराम मान, सुनील पाल बाल्मीकि, राजेश सूरा, अमरजीत लोहान, सरपंच आजाद कोहाड़, सरपंच सत्यवान उर्फ सत्तु, साहिल खर्ब, बिजेंद्र खांडा आदि मौजूद थे।

Translate to English
Translate to Hindi

28476 views
0

Jul 17 2019 (13:53)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-10              
#HansiNarnaundJindRailLine:-- बृजेंद्र िसंह ने कहा- पहले चरण में जो इंडस्ट्रीज खत्म हो गई थी, उनके उत्थान के प्रयास होंगे
Hisar News - हिसार के नवनिर्वाचित सांसद बृजेंद्र सिंह का लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार शहर में अभिनंदन किया गया। समारोह...
Bhaskar News NetworkJun 02, 2019, 07:40 AM IST
हिसार के नवनिर्वाचित सांसद बृजेंद्र सिंह का लोकसभा चुनाव में जीत के
...
more...
बाद पहली बार शहर में अभिनंदन किया गया। समारोह में भाजपा नेता बोले कि शहर में कई समस्याएं हैं और लोगों को बहुत सी उम्मीद है। लेकिन समस्याएं बाद में बताएंगे। जिस पर सांसद बृजेंद्र ने कहा कि शहर काे देखभाल की और सुधार की जरूरत है।
मंच पर बृजेंद्र सिंह ने कहा कि हांसी जींद रेल लाइन को लेकर डीपीआर तैयार है। 3-4 महीने में काम शुरू हो जाएगा। लोकसभा चुनावों में प्रचार के दौरान लोग कहते थे कि दोबारा तो आओगे। नौकरी छोड़कर सांसद बना हूं। इसलिए यहां पर आता रहूंगा। उन्हाेंने कहा कि शहर में देखा है कि काफी सुधार की जरूरत है। जो इंडस्ट्रीज खत्म हो गई थी, उनके पुनरुत्थान का प्रयास करेंगे। पहले चरण में इस तरह के कार्यक्रम चलेंगे। दूसरे चरण में लोगों से मिलेंगे, समस्याएं जानेंगे व उनका निवारण करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पिता बिरेंद्र सिंह 1984 में हिसार से सांसद बने थे। तब 49 हजार वोटों से जीते थे। तब 49 हजार वोटों की जीत बहुत बड़ी थी। लेकिन इस बार 51 हजार वोटों की लीड तो केवल हांसी से मिली है। तीन लाख से अधिक वोटों से जीते हैं। इस तरह का मार्जन पहले कभी नहीं देखा। लोगों ने मोदी के कार्यकाल को देखकर वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव ऐसा था कि जिसमें लोगों ने पहले से फैसला ले रखा था कि किसको वोट देने है। पहले जातीय ध्रुवीकरण पर चुनाव होते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

Translate to English
Translate to Hindi

32100 views
0

Jul 17 2019 (21:05)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-11              
#HansiNarnaundJindRailLine Project Update:- DPR for HANSI-NARNAUND-JIND Rail line has been prepared and is under approval stage. Now, there is a strong chances for Laying Foundation stone with in few months before Haryana Assembly Elections OCT 2019.
Translate to English
Translate to Hindi

1 Public Posts - Wed Jul 17, 2019

30889 views
0

Jul 17 2019 (21:08)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-13              
#HansiNarnaundJindRailLine Project Update:-हांसी-जींद रेल मार्ग की डीपीआर तैयार, पांच माह में काम होगा शुरू : बृजेंद्र
Publish Date:Sun, 02 Jun 2019 07:27 AM (IST)
हांसी-जींद रेल मार्ग की डीपीआर तैयार, पांच माह में काम होगा शुरू : बृजेंद्र
हांसी देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने के बाद हिसार के सांसद बृजेंद्र
संवाद
...
more...
सहयोगी, हांसी :
देश की सबसे बड़ी पंचायत में पहुंचने के बाद हिसार के सांसद बृजेंद्र रविवार को शहरवासियों का धन्यवाद करने पहुंचे। पंचायती रामलीला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद बृजेंद्र सिंह ने शहर में रोड शो भी किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हांसी को बहुत देखभाल की जरूरत है और उपमंडल के विकास के लिए वह कोई कमी नहीं आने देंगे।
उन्होंने कहा कि हांसी-जींद रेल मार्ग की डीपीआर तैयार हो चुकी है व पूरी संभावना है कि आगामी चार-पांच महीने के अंदर ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के विकास के लिए सबसे पहली जरूरत उस शहर को परिवहन व्यवस्था से जोड़ने की होती है और हांसी-जींद रेल मार्ग का निर्माण शहर के विकास को गति प्रदान करेगा। लोकसभा चुनावों में मिली जबरदस्त सफलता के बाद बृजेंद्र सिंह पहली बार शहर में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद इतनी बड़ी जीत का अंदाजा नहीं था लेकिन इतनी बड़ी जीत से साफ हो गया है कि लोग पहले से ही भाजपा को जीताने के लिए मन बना चुके थे और केवल 12 अप्रैल का इंतजार कर रहे थे।
इस मौके पर राज्यसभा सदस्य जनरल डीपी वत्स, पूर्व सीपीएस विनोद भयाना, रिकू सैनी, प्रवीण बंसल, अशोक कन्नौजिया, शैलेंद्र गोयत एडवोकेट, दिनेश भुटानी, साहिल भयाना, जगदीश भाटिया, प्रवीण गोदारा, लवकेश टुटेजा, सुनील मलिक आदि अनेक भाजपा नेता मौजूद रहे। मंच पर दिखी अव्यवस्था
सांसद बृजेंद्र सिंह का माला पहनाकर स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ मंच पर जमा हो गई। मंच से कई बार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बोला गया लेकिन कार्यकर्ताओं ने एक नहीं सुनी। सांसद के आगे नंबर बनाने की होड़ में कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आखिर मंच पर व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस कर्मचारी मंच के दोनों तरफ खड़े हो गए जिसके बाद कार्यक्रम का संचालन किया गया।

Translate to English
Translate to Hindi

2 Public Posts - Thu Jul 18, 2019

44015 views
1

Aug 17 2019 (15:16)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-16              
#HansiNarnaundJindRailLine, Haryana Govt. has approved the DPR of Hansi-Narnaund-Jind New Rail line worth Rs-923.26 Crore, and will be completed in next 3-4 years.
Translate to English
Translate to Hindi

1 Public Posts - Sun Aug 18, 2019

1 Public Posts - Mon Aug 19, 2019

204824 views
0

Sep 29 2023 (16:51)
TLeoHansiJunction~
TLeoHansiJunction~   180 blog posts
Re# 3251118-19            Tags   Past Edits
जींद से हांसी रेल लाइन पर काम शुरू होगा
#HansiNarnaundJindRailLine
Translate to English
Translate to Hindi
Page#    1 Blog Entries  

Travel SAFE

1. RailFanning does NOT MEAN dangerous pics/videos.
2. Doorplating pics/youtube videos are strictly FORBIDDEN in IRI.
3. Take plenty of food pics and other safe pics.
4. Write human interest narratives to make the pics interesting.
5. Enjoy blogging and travelling SAFELY.

REMEMBER: YOUR LIFE is the most precious thing, NOT RailFanning.

Leading Polls

Rail News

New Trains

Site Announcements

  • Entry# 5648027
    Mar 01 2023 (12:44AM)


    In response to past confusions with Train/Station updates and resulting fights and controversies, the following clear and objective guidelines are being issued, with no room for any arguments or debates about validity. Also, included, some other changes with respect to Ratings. 1. All Red Ratings will require further explanation. Red Ratings won't...
  • Entry# 5388512
    Jun 24 2022 (08:45AM)


    As announced previously, there are a few changes coming to IRI user accounts, based on past practices. 1. As before, you will be able to quickly DELETE your IRI User account at ANY time. However, the menu option for this was hidden in the profile page, and could not easily be located....
  • Entry# 5148000
    Nov 29 2021 (06:40AM)


    A new feature will be released soon, whereby you can follow blogs tagged with specific Trains & Stations. If you have already posted blogs tagged with some Train/Station, then you will be set to automatically follow that Train/Station. Thereafter, any future news/blogs tagged with those Trains/Stations will be marked to your...
  • Entry# 5093784
    Oct 13 2021 (07:04AM)


    These days, every other day, we are getting requests from members to allow email login to their FB-based IRI account. 10 years ago, we had given the option for users to login through FaceBook - in retrospect, this was a mistake. These days, apparently, users are quitting FaceBook in droves because...
  • Entry# 4906979
    Mar 14 2021 (01:12AM)


    Followup to: Fmt Changes The new version of FmT 2.0 will soon be here - in about 2 weeks. As detailed in the previous announcement, many of the old FmT features like Train TT, Speedometer, Geo Location, etc. will be REMOVED. It will be a bare-bones simple app, focused on trip blogging. It...
  • Entry# 4898771
    Mar 06 2021 (10:33PM)


    There are some changes coming to FMT. Many of the features of FMT, like station arrival, TT, speed, geo, passing times, station time, etc. are ALREADY available in OTHER railway apps. So all of these features will be REMOVED. We'll have ONLY BLOGGING - quick upload of pics/videos/audio, etc. You may attach...
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Mobile site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy