सुल्तानपुर। चंडीगढ़ जाने के लिए यात्रियों को गाड़ियां बदलने की जहमत नहीं उठानी होगी। अब सप्ताह में दो दिन चंडीगढ़ के लिए सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
मौजूदा वर्ष के रेल बजट में घोषित पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को चलाने की रेल प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जनरल, साधारण शयनयान के साथ वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाकर चलाई जाने वाली यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन सुल्तानपुर से गुजरेगी। स्थानीय स्टेशन पर ठहराव से लोगों को चंडीगढ़ पहुंचने के लिए गाड़ियां बदलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। पटना से चंडीगढ़ जाने वाली अप 13255 गाड़ी सोमवार व गुरुवार को सुल्तानपुर से गुजरेगी। उधर चंडीगढ़ से पटना की ओर मंगलवार व शुक्रवार को सुल्तानपुर से जाएगी। अभी गाड़ी चलने की तिथि घोषित...
more... नहीं की है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इंद्रमणि द्विवेदी ने बताया कि पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के चलने के दिन घोषित कर दिए गए हैं।