रेलवे से जुड़ी 10 बेहद खास बातें, जिससे अब तक था आधा भारत अनजान!
1 - सबसे ज्यादा सामानांतर ट्रैक/ एक स्टेशन पर तीन गेज : बांद्रा टर्मिनस और अंधेरी के बीच10 किमी तक सात समानांतर ट्रैक हैं। सिलीगुडी स्टेशन में तीन गेज हैं।
2- जंक्शन जहां से सबसे ज्यादा रूट शुरू होते हैं : मथुरा से सात रूट शुरू होते हैं। इसके बाद छह रूट भटिंडा, पांच रूट लखनऊ, गुंटकाल, कटनी, वारणसी, कानपुर, वेल्लुपुरम, दभाई और नागपुर हैं।
3-...
more... सबसे ताकतवर इंजन : इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव डब्ल्यूएजी-9 भारतीय रेलवे का सबसे शक्तिशाली इंजन है। इसकी क्षमता 6,350 हार्स पॉवर है। यह 24 कोच को 150 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है।
4- दो स्टेशन एक ही स्थान पर : महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में श्रीरामपुर और बेलापुर दो अलग-अलग स्टेशन हैं। लेकिन ये एक ही स्थान पर हैं।
5- लीस्ट पंच्युअल ट्रेन : गुवाहाटी त्रिवेद्रम है। इसका जर्नी टाइम 65 घंटे 5 मिनट है, लेकिन यह औसतन 10 से 12 घंटे है।
6 - सबसे छोटा और सबसे बड़ा स्टेशन का नाम : सबसे छोटे स्टेशन का नाम इब है। यह ओडिसा के झारसुडा के पास और आणंद गुजरात के पास ओड है। सबसे लंबे रेलवे स्टेशन का नाम व्यंकटनसिम्हाराजावारिपेटा है, जो चेन्नई के पास अरक्कोनाम-रेनीगुंटा सेक्शन है।
7 - सबसे लंबी दूरी नॉन स्टाप : त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस वडोदरा से कोटा की दूरी 528 किमी बिना कहीं रुके करती है।
8- सबसे लंबी और दूरी चलने वाली ट्रेन : विवेक एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी तक की 4, 273 किमी की दूरी तय करती है। सबसे कम दूरी नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के बीच की है महज 3 किमी।
9- भारत की सबसे तेज ट्रेन : नई दिल्ली से भोपाल तक चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की अधिकतम गति 150 किमी प्रति घंटे है। यह ट्रेन 704 किमी की नई दिल्ली और भोपाल के बीच की दूरी को 7 घंटे 50 मिनट में तय करती है।
10- रेलवे देश का सबसे ज्यादा रोजगार देता है और विश्व में यह आठवें नंबर पर है। 14 लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इसके कर्मचारियों की संख्या टाटा, रिलायंस और बिरला ग्रुप के कुल कर्मचारियों से ज्यादा