बिहार के आरा में चलती ट्रेन से लड़की कूद गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। लड़की ने अपनी इज्जत बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगा दी।
यह घटना डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्रा मेल की है। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकी दूसरा भागने में सफल रहा है। पीड़ित महिला दार्जलिंग की रहने वाली है। उसके साथ छेड़खानी की घटना पटना जिले के बिहटा स्टेशन के समीप हुई। छेड़खानी करने वाले युवकों के बारे में कहा जा रहा है कि वे पुलिस...
more... या मिलिट्री के जवान हैं।
छेड़खानी की घटना के बाद ट्रेन से कूदी महिला का नाम रश्मी कुमारी है। वह नौकरी की तलाश में दिल्ली जा रही थी। महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं।
वह एसी कोच में अकेले सफर कर रही थी। उसे अकेला पाकर दो जवानों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। अपनी इज्जत बचाने के लिए यह महिला ट्रेन से कूद गई।
पकड़े गए जवान का नाम रमेश कुमार है। वह जम्मू-कश्मीर राइफल्स में तैनात है। घटना बी-1 कोच की है। गिरफ्तार किए गए फौजी का सामान रेलवे पुलिस ने मुगलसराय स्टेशन पर उतारा।