तत्काल सेवा में आसानी से मिल सकेंगे ई टिकट
Jul 07, 01:26 am
बताएं
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता : अब यात्रियों को आईआरसीटीसी द्वारा संचालित तत्काल सेवा की ई टिकट आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। रेल मंत्रालय ने तत्काल सेवा के तहत एजेंटों द्वारा सुबह आठ से नौ बजे तक ई टिकटों की ब्रिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यात्रियों की शिकायत...
more... के बाद लिए गए इस फैसले को जल्द लागू किया जाएगा।
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, काफी समय से यात्रियों की शिकायतें मिल रही थी कि सुबह आठ बजे से तत्काल सेवा शुरू होने के साथ ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैंग हो जाती है। इससे एजेंट तत्काल की सारी ई टिकटें बुक कर लेते हैं। वहीं उन्हें तत्काल सेवा के तहत ई टिकट नहीं मिल पाता है। इससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है।
देश भर में प्रतिदिन करीब 10 लाख टिकटों की बुकिंग होती है। इनमें से करीब 35 फीसदी बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम से होती है। आईआरसीटीसी के निदेशक स्तर के अधिकारी ने कहा कि रेल मंत्रालय के इस फैसले को अमल में लाया जाएगा। इधर, रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेल प्रशासन ने यात्रियों को परेशानियों को मद्देनजर यह फैसला किया है। इस फैसले के तहत रेलवे ने वेब सर्विस एजेंट सुबह आठ से नौ बजे तक तत्काल सेवा के तहत टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह प्रतिबंध जल्द लागू किया जाएगा। हालांकि यह फैसला अभी अस्थायी रूप से लागू किया जाएगा। यात्रियों को सुविधा होने पर इस व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।