12555/56 गोरखपुर-हिसार-गोरखपुर गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का विस्तार सिरसा के रास्ते बठिण्डा तक कर दिया गया है। 14 जुलाई 2022 को माननीय सिरसा सांसद श्रीमती सुनीता दुग्गल जी 12556 गोरखधाम को सिरसा हरी झंडी दिखा कर रवाना करेगी। 15 जुलाई 2022 से गोरखपुर-बठिण्डा-गोरखपुर गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस बन कर चलेगी । हिसार से बठिण्डा तक मार्ग में केवल सिरसा रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।