*भौगोलिक परिदृश्य:-
टाल जंक्शन (बाढ़ के बाद जमीन के कुछ हिस्से में नदियों के पानी जमा हो जाते हैं। यह बहुत उपजाऊ भूमि होती है।) का नामकरण इसी से हुआ है। यहां के टाल को बरहिया टाल कहा जाता है। यहां हमेशा हवा चलती रहती है।
*एतिहासिक परिदृश्य :-
पहले किऊल - पटना रेल लाईन में बरौनी से एक लूप लाईन जुड़ती थी। [जो...
more... टाल (बरहिया टाल) के पास ही जुड़ती है ]
परंतु मोकामा को जंक्शन का दर्जा हासिल हुआ। टाल के पास जंक्शन के नाम पर एक केबिन हुआ करता था। बाद में टाल को जंक्शन बना दिया गया। और मोकामा सिर्फ स्टेशन रह गया। कुछ समय बाद हाथीदह जंक्शन के ऊपर (बरौनी - मोकामा - किऊल ) लाईन पर एक प्लेटफॉर्म बनाया गया। और इसे हाथीदह जंक्शन बनाया गया। अब यहां बरौनी से मोकामा(पटना) और किऊल जाने वाली गाड़ी रुकती है। जिससे टाल जंक्शन अब जंक्शन नहीं रह गया।
*वर्तमान परिदृश्य:-
टाल जंक्शन से पश्चिम 10 मीटर आगे औंटा हॉल्ट का निर्माण किया गया है। अब टाल जंक्शन की सभी गाड़ी औंटा हॉल्ट पर ही रुकती है। परंतु NTES अभी भी कुछ ट्रेनों के लिए TALL Jn प्रयोग करती है।