पता चला है कि रेलवे बोर्ड नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 12402 का समय बदलने की तैयारी कर रहा है। इससे ट्रेन वापसी में इस्लामपुर से समय पर रवाना हो सकेगी। समय पर नई दिल्ली पहुंचेगी तो जोधपुर के लिए भी इसे समय पर पहुंचाना आसान हो जाएगा। अभी इसके इस्लामपुर से लौटने में ही देरी हो जाती है। इसका नई दिल्ली पहुंचने का समय सुबह 11:50 बजे है, लेकिन अक्सर देरी से पहुंचती है। वहां छह घंटे रखरखाव के बाद रवाना किया जाता है, इसके चलते दिल्ली सराय रोहिल्ला से यह अमूमन 30 मिनट से 3 घंटे की देरी से रवाना होती है। सराय रोहिल्ला से इसके रवाना होने का समय रात 11:15 बजे का है, लेकिन तीन घंटे की देरी होने से यह दो बजे बाद चलती है
रेलवे...
more... देरी के कारणों का पता लगा रहा है: शेखावत
^ यह ट्रेन चार जोन से निकलती है, इसलिए देरी के कारण की तह तक जाने के लिए रेलवे ने जांच कमेटी बनाई है। संभवत: अगले 10-15 दिन में जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके बाद उस कारण को दूर कर ट्रेन को समय पर चलाया जाएगा। -गजेंद्रसिंह शेखावत, केंद्रीयराज्यमंत्री