महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे राजीव मिश्र ने 27 अक्टूबर, 2016 को गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन के गेट नं. 04 पर आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा संचालित नवनिर्मित फास्ट फूड यूनिट का शुभारम्भ फलक अनावरण कर एवं फीता काट कर किया। इस अवसर अपर महाप्रबन्धक श्री एस.एल.वर्मा, मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक श्री अजय प्रताप सिंह सहित प्रमुख विभागाध्यक्ष, लखनऊ मंडल, मुख्यालय एवं वरिष्ठ अधिकारी, आई.आर.सी.टी.सी. के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक श्री राजीव मिश्र ने कहा कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों को नित नई यात्री सुविधायें उपलब्ध करा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर जं. स्टेशन परिसर में फास्ट फूड यूनिट खोला गया है। इस फास्ट फूड यूनिट के खुल जाने से यात्री जनता को काफी सहुलियत होगी तथा उन्हें ताजे स्वच्छ एवं...
more... उत्कृष्ट तथा गुणवत्तायुक्त फास्ट फूड उचित मूल्य पर उपलब्ध होगा। शुभारम्भ के पश्चात फास्ट फूड यूनिट का निरीक्षण करते हुए महाप्रबन्धक श्री मिश्र ने जनता खाना मूल्य 15.00 रूपया में उपलब्ध है का बोर्ड बडे़ अक्षरों में लगाने का निर्देष दिया। उन्होंने फास्ट फूड यूनिट के प्रबन्धक श्री शेखर चन्द्र श्रीवास्तव को खाद्य मदों को और बढ़ाने का एवं प्रसाधन इंडीकेशन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। महाप्रबन्धक ने गोरखपुर स्टेशन सरर्कुलेटिग एरिया में यात्री सुविधाओं एवं जन सुविधाओं को और उत्कृष्ट बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबन्धक, लखनऊ मंडल श्रीमती नीलिमा सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार का फास्ट फूड यूनिट शीघ्र ही लखनऊ एवं गोण्डा स्टेशनों पर खोला जायेगा।
फास्ट फूड यूनिट एअर कूल्ड है जिसमें यात्रियों को मुफ्त शीतल आर. ओ. वाटर उपलब्ध होगा। इस फास्ट फूड यूनिट में आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा निर्धारित उचित मूल्य पर जनता खाना, हाट बेवरेज, कोल्ड बेवरेज, कम्बोमील, मील्स, इंडियन वेज, रोटी, चावल, चाट, साउथ इंडियन डिश, चाईनीज फूड, बेकरी एवं स्नैक्स, चाय, काफी, गर्म दूध, पानी, समोसा, पेटीज, सैन्डविच, पेस्ट्री, वेज बर्गर, बिस्कूट, नमकीन एवं अन्य आइटम उपलब्ध है।
Source-NER FB