पेट्रोल एक बार फिर से महंगा हो जायेगा। १ या २ रूपए बढ़ाने से सरकार का खज़ाना बढ़ जायेगा और उस ख़ज़ाने से देश की तरक्की होगी। १ या २ रूपए तो बहुत कम हैं। ऐसा करो न आलू, प्याज़, टमाटर, डीज़ल, केरोसिन, पेट्रोल जितनी भी चीज़े हैं सब में एक १ से ५ लाख रूपए तक बढ़ा दो। जैसे आलू डेढ लाख रूपए किलो। प्याज़ पौने दो लाख रूपए किलो। पेट्रोल पांच लाख रूपए प्रति लीटर। सरकार का खज़ाना बहुत भर जायेगा और देश की तरक्की भी निश्चित ही होगी। लोग इतनी बड़ी रकम कहाँ से लाएंगे वो तो लोग ही जाने। उसकी चिंता मत करो। फिर तो अमेरिका भी पिछड़ जायेगा और भारत आगे निकल जायेगा। तरक्की ही तरक्की होगी फिर तो।