सीकर।
रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शेखावाटी क्षेत्र के लोगों को मुंबई की दो टे्रन मिल सकती है। रेलवे ने मुंबई जाने वाली दो ट्रेनों का रूट डाईवर्जन करने का प्रस्ताव तैयार किया है। अब इसके यात्री भार और ट्रेक पर ट्रेफिक की स्थिति के साथ मंडलों से जानकारी मांगी जा रही है। सूत्रों के अनुसार जोधपुर और चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन अभी दिल्ली होकर मुंबई जा रही है। इन ट्रेनों को सादुलपुर से सीकर, फुलेरा, सवाईमाधोपुर होते हुए मुंबई भेजने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि मंडलों की रिपोर्ट आने के बाद जल्द इन ट्रेनों को चलाया जा सकता है। सीकर जिले के लोग भी लम्बे समय से मुंबई समेत लम्बी दूरी...
more... की ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे हैं। यह ट्रेन चलने पर शेखावाटी क्षेत्र के प्रवासियों को बड़ा फायदा होगा।