क्या IRI के सदस्यों को कभी ऐसा लगा है की IRI पर अब क्षेत्रवादी एवं सामुदायिकता बढ़ गया है |
IRI पर किसी एक क्षेत्र स्टेशन का सदस्य अपने ही क्षेत्र स्टेशन के सदस्य का किसी भी गलत बात का भी सहयोग करता है| कोई एडमिन सदस्य को निष्पक्ष काम करना चाहिए, लेकिन वो अपने क्षेत्र के सदस्य का सहयोग करता है और दूसरे सदस्यों की बातों एवं विचारों को गलत बताता है | IRI पर सबको अपने विचार पेश करने का का हक है, लेकिन दूसरे क्षेत्रवादी एवं सामुदायिक सदस्य एवं एडमिन सदस्य उसे ब्लाक कर देते है| IRI के कुछ सदस्य किसी दूसरे सदस्य के ब्लॉग पोस्ट का गलत मतलब निकाल लेते हैं और अपने ही क्षेत्र के ट्रेन...
more... या स्टेशन के तारीफ में जबरदस्ती करतें हैं और दूसरे सदस्य से झगडा कर लेते है|
सदस्य अपने विचार पेश करें |
नोट: सदस्य दोस्तों मैं IRI पर 2011 से सदस्य हूँ, मैं IRI पर कार्य भी कम ही करता हूँ | लेकिन अब जब मैं आजकल ब्लॉग में देखता हूँ तो सदस्यों के बीच झगड़े दिखाई देते है और एडमिन पर भी इलज़ाम लगते है, इसलिए मैं इस विषय में सदस्यों के विचार जानना चाहता हूँ| मैं किसी पर इलज़ाम नहीं लगा रहा, मैं बस बाकी सदस्य मेम्बर के विचार जानना चाहता हूँ और मैं चाहता हूँ की IRI एक Friendly वेबसाइट बना रहे यहाँ को झगडे विवाद ना हो |