रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस के यात्रा काल में कमी की गई है। फलस्वरूप 06 अप्रैल,2017 से संशोधित समयानुसार 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस निम्नवत चलेगी।
गाड़ी संख्या 15024 यशवन्तपुर-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 06 अप्रैल,2017 से यशवन्तपुर से 23.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन धर्मावरम से 02.45 बजे, अनन्तपुर से 03.20 बजे, कर्नूल सिटी से 06.35 बजे, महबूबनगर से 08.35 बजे, काजीगुड़ा से 10.40 बजे, काजीपेट से 13.20 बजे, सिरपुर कागज नगर से 15.10 बजे, बल्लारषाह से 17.25 बजे, चन्द्रपुर से 17.48 बजे, नागपुर से 21.10 बजे, बैतुल से 23.32 बजे तीसरे दिन इटारसी जं0 से 01.45 बजे, भोपाल से 03.30 बजे, बीना से 05.25 बजे, ललितपुर से 06.21 बजे, झांसी जं....
more... से 07.45 बजे, उरई से 09.12 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 11.40 बजे, लखनऊ(उत्तर रेलवे) से 13.20 बजे, फैजाबाद से 16.10 बजे, अयोध्या से 16.30 बजे तथा मनकापुर से 17.10 बजे छूटकर गोरखपुर 19.30 बजे पहुंचेगी।
15023 गोरखपुर-यशवन्तपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का समय पूर्ववत रहेगा। 15024/15023 यशवन्तपुर-गोरखपुर-यशवन्तपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन 06 अप्रैल,2017 से लखनऊ (पूर्वोत्तर रेलवे) के स्थान पर लखनऊ (उत्तर रेलवे) से किया जायेगा।