Mumbai Local और m-Indicator जैसी आम उपयोग की साइट्स बनाने में उन्हीं जैसे जुनूनियों का योगदान है। विजय अर्वमुधन के पास 2011 से मध्य रेल की हर लोकल ट्रेन के हिसाब के साथ उसके हर ईएमयू रेक का भी डेटाबेस है। उन्हीं की पहल का नतीजा है कि मध्य रेल के इलेक्ट्रिकल विभाग ने रिट्रॉफिटेड लोकल का फीका 'ग्रे और रेड' कलर बदल डाला है। रेल फैंस की अपनी खोजें हैं, उनकी सूचनाओं पर रेलवे भरोसा और कार्रवाई करता है और उनके संग्रहों की प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। रेलवे के कई टाइमटेबल और गवर्नमेंट स्टॉल कॉलेज के नॉलेज पोर्टल की समृद्धि में भी उनका योगदान है। उनके महत्व को देखते हुए हाल में रेलवे की एक कमिटी ने रेल फैंस को रेलवे का ब्रैंड अंबैसडर बनाने का सुझाव दिया है।