पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने भाषण में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। नवाज शरीफ का पूरा भाषण कश्मीर और आतंकी बुरहान वानी के इर्द-गिर्द ही घूमता रहा। पढ़ें उनके भाषण की 10 बड़ी बातें....
1- पाकिस्तान भारत के साथ हथियारों की रेस में नहीं उलझना चाहता।
परमाणु परीक्षण पर बैन के लिए द्विपक्षीय संधि पर वार्ता को पाकिस्तान तैयार है।
2-...
more... पाकिस्तान आतंकवाद का 'मुख्य पीड़ित' है।
पाकिस्तान आतंकवाद का पीड़ित रहा है। यह आतंकवाद विदेशों से पोषित किया जा रहा है। पाकिस्तान विकास को अस्थिर की विदेशी ताकतों की कोशिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे।
3-पाकिस्तान भारत के साथ शांति चाहता है।
दक्षिण एशिया में टकरवा हमारा भाग्य नहीं होना चाहिए। पाकिस्तान भारत से शांति चाहता है।
4-भारत-पाकिस्तान में शांति कश्मीर मुद्दे पर टिकी है।
कश्मीर विवाद के समाधान के बिना भारत और पाकिस्तान में शांति स्थापित नहीं हो सकती। हम इस दिशा में लगातार प्रयास कर रहे हैं और लगातार वार्ता की पेशकश कर रहे हैं।
5- वार्ता में दोनों देशों का हित है।
भारत के साथ बातचीत से सिर्फ पाकिस्तान का ही हित नहीं होगा, बल्कि यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा।