विस्तार मेरठ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी है। सोमवार को 1245 मरीज मिले। हर सातवां व्यक्ति संक्रमित मिला है। नए मरीजों में ज्यादा गंगानगर, ब्रह्मपुरी, शास्त्री नगर, जागृति विहार, ब्रह्मपुरी, कंकरखेड़ा, औरंगाबाद, भगवानपुर, कुशावली, संजय नगर, साबुन गोदाम और राजेंद्र नगर आदि के रहने वाले हैं। विज्ञापनइनमें डॉक्टर, स्टूडेंट, पुलिसकर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, घरेलू महिलाएं, किसान, कारोबारी और नौकरीपेशा आदि शामिल हैं। 7773 सैम्पलों की जांच की गई। अब तक 37230 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 5401 लोग होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 447 लोगों की मौत दिखा रहा है। 564 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 24928 की छुट्टी हो चुकी है। कोरोना से दो की और मौत निजी अस्पतालों में कोरोना से दो और लोगों की मौत हुई है। इनमें 60 और 70 साल के व्यक्ति थे। राजेंद्रनगर और सूरजकुंड रोड के रहने वाले थे। इस तरह कुल 13 मौत हुई हैं। रेलवे के मुख्य टिकट...
more... परीक्षक और राष्ट्रीय हॉकी अम्पायर का निधन सिटी स्टेशन पर तैनात मुख्य टिकट परीक्षक और राष्ट्रीय हॉकी अम्पायर वीरेंद्र सिंह का अचानक निधन हो गया। उन्होंने 13 अप्रैल को ही पत्नी संग वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद से उनकी हालत बिग?ने लगी। देर रात उनका निधन हो गया।उनके निधन की खबर लगते ही रेलवे और खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई। हॉकी के कई बड़े मैच में वह अम्पायरिंग की भूमिका निभाते थे। सोशल मीडिया पर भी उनके निधन की सूचना के बाद खिलाड़ियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वह अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे एक बेटा और बेटी छोड़ गए।