शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब हो गया। मैनपुरी नगर के कचहरी रेलवे स्टेशन पर इंजन खराब हुआ तो ट्रेन खड़ी हो गई। मामले की जानकारी टूंडला कंट्रोल रूम को भेजी गई। टूंडला से इंजन मंगाकर ट्रेन को तीन घंटे बाद फर्रुखाबाद के लिरवाना किया गया। इसके चलते कानपुर से दिल्ली जाने वाली आनंद विहार एक्सप्रेस भी मैनपुरी 45 मिनट देर से रवाना हो सकी। जिसके चलते यात्री परेशानियों से जूझते रहे।शिकोहाबाद से फर्रुखाबाद के लिए दैनिक पैंसेजर निर्धारित समय 10:30 बजे मैनपुरी स्टेशन पर आ गई थी। यहां से ट्रेन फर्रुखाबाद के लिए रवाना की गई। नगर के ही दूसरे कचहरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची जहां इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। इंजन बंद हो गया। पैसेंजर के चालकों ने तकनीकी खराबी दूर करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। ट्रेन का इंजन खराब होने की जानकारी मिलते ही मैनपुरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसके...
more... सिंह कानपुर और टूंडला कंट्रोल रूम को घटना से अवगत करा दिया। जानकारी मिलते ही रेलवे में हड़कंप मच गया।तीन घंटे बाद फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई पैंसेजरमैनपुरी। जानकारी मिलते ही कंट्रोल रूम टूंडला से एक दूसरा इंजन मैनपुरी के लिए रवाना किया गया। चूंकि मैनपुरी फर्रुखाबाद लाइन सिंगल है और फर्रुखाबाद की तरफ से आनंद विहार एक्सप्रेस मैनपुरी के लिए रवाना हो चुकी थी इसलिए पैसेंजर को टूंडला से आए इंजन से वापस मैनपुरी रेलवे स्टेशन लाया गया। आनंद विहार के गुजरने के बाद दो बजे पैसेंजर को मैनपुरी से फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। लगातार तीन घंटे ट्रेन खड़ी होने से यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।आनंद विहार एक्सप्रेस भी देरी से मैनपुरी आयीमैनपुरी। इसी बीच फर्रुखाबाद से मैनपुरी के लिए कानपुर से चलने वाली आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस भी भोगांव से पीछे रेलवे ट्रेक पर खड़ी करा दी गई। ये ट्रेन 12 बजे मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है और यहां से दिल्ली के लिए रवाना होती है। लेकिन कचहरी स्टेशन पर पैसेंजर खड़ी होने के चलते ये आधा घंटा देर से मैनपुरी स्टेशन पहुंची। इससे पूर्व पैसेंजर को कचहरी से हटाकर मैनपुरी स्टेशन लाया गया। 12:45 बजे आनंद विहार को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। वहीं इस मामले में स्टेशन अधीक्ष एसके सिंह का कहना है कि कचहरी स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का इंजन खराब हो गया था। टूंडला से इंजन मंगाकर तीन घंटे बाद ट्रेन को फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। आनंद विहार भी आधा घंटे लेट दिल्ली रवाना हुई।