27 माह बाद शुक्रवार को करीब 1:00 बजे गोंडा बहराइच रेल मार्ग के रेलवे स्टेशन बनगई पर ट्रेन पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेन चालक का रोली चंदन लगाकर फूल माला पहनाते हुए मिठाइयां खिलाकर स्वागत किया। सैकड़ों लोगों ने टिकट कटा कर बहराइच तक की यात्रा की।गोंडा बहराइच रेल मार्ग मीटर गेज से ब्रॉड गेज परिवर्तन के कारण ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था जो 27 माह बाद शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गोंडा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 1:00 बजे रेलवे स्टेशन बनगई पर ट्रेन पहुंची। जहां स्थानीय भाजपा नेता हरीश शुक्ला, प्रेम प्रकाश तिवारी, राजू वर्मा, ने हजारों लोगों ने ट्रेन के आने की स्वागत की तथा महेश शुक्ला, पूर्व प्रधान नियाज अहमद, इरशाद हुसैन,व राजित राम शुक्ल के अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने ट्रेन चालक विनोद प्रकाश व कृष्ण कुमार को रोली चंदन लगाकर फूल माला पहनाते...
more... हुए मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। स्टेशन अधीक्षक गुरुप्रसाद व कैश अली अंसारी ने बताया कि पहली ट्रेन पर करीब 132 यात्रियों ने टिकट कटा कर बहराइच तक यात्रा की है। ट्रेन के संचालन पर क्षेत्रवासियों में काफी उत्साह दिखा इसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार कौशल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम निरंजन मिश्र राम पूजन मिश्र ,गत सिंह, वीरेंद्र कुमार सोनी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, मुस्ताक हुसैन, मुनिजर दुबे ,प्रिंस केडिया ,धर्मपाल गुप्ता, ज्ञानी शुक्ला, दीपक शुक्ला, दीपक गुप्ता, जितेंद्र तिवारी ,कृष्ण चंद्र तिवारी, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।