12394 डाउन सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस की एक बोगी में धुंआ निकलने से हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोका गया। सांहो रेलवे स्टेशन मास्टर ब्रजेन्द्र सिंह के अनुसार बुधवार रात 9:19 बजे स्टेशन से 12394 डाउन सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के निकलने के दौरान पोर्टर मुकेश द्वारा ट्रैन की बोगी से धुआं निकलता देखा गया।उसकी सूचना पर कंट्रोल स्टेशन को बताया गया। इसके बाद ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है। धुंआ निकलने वाली बोगी का नंबर अभी ज्ञात नही हो सका है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
नई दिल्ली से राजेंद्र नगर पटना जा रही संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस की ब्रेक बाइंडिंग जाम हो गई, जिसके चलते ट्रेन अछल्दा रेलवे स्टेशन के निकट की...
more... खड़ी कर दी गई। समाचार लिखे जाने तक ट्रेन में हुई ब्रेक बाइंडिंग को ठीक किए जाने का कार्य विभागीय कर्मचारी करने में जुटे हुए थे।
बुधवार को नई दिल्ली से पटना जा रही संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से गंतव्य के लिए रवाना हुई थी। जब वह कानपुर रेलखंड के सामहो रेलवे स्टेशन से होकर देर शाम 9:18 बजे गुजरी। उसी दौरान ट्रेन की ब्रेक बाइंडिंग जाम होने लगी। रेल कर्मचारियों ने ब्रेक बाइंडिंग होने के चलते उठ रहे धुएं को देखकर घटना से रेल अधिकारियों सहित स्टेशन अधीक्षक अछल्दा को अवगत कराया।
अधिकारियों ने तत्काल ही नॉनस्टॉप ट्रेन को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोकते हुए विभागीय कर्मचारियों की टीम को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची विभागीय कर्मचारियों की टीम ने ट्रेन में हुई ब्रेक बाइंडिंग को ठीक करने का कार्य शुरू कर दिया था।
समाचार लिखे जाने तक ट्रेन अछल्दा रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई थी। इस मामले में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज अजीत कुमार सिंह ने बताया कि 'ट्रेन की ब्रेक जाम हो गई थी। जिसको ठीक किया जा रहा है।' ट्रेन खड़ी हो जाने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।