Spotting
 Timeline
 Travel Tip
 Trip
 Race
 Social
 Greeting
 Poll
 Img
 PNR
 Pic
 Blog
 News
 Conf TL
 RF Club
 Convention
 Monitor
 Topic
 #
 Rating
 Correct
 Wrong
 Stamp
 PNR Ref
 PNR Req
 Blank PNRs
 HJ
 Vote
 Pred
 @
 FM Alert
 FM Approval
 Pvt
News Super Search
 ↓ 
×
Member:
Posting Date From:
Posting Date To:
Category:
Zone:
Language:
IR Press Release:

Search
  Go  
dark modesite support
 
Sat Apr 20 09:19:46 IST
Home
Trains
ΣChains
Atlas
PNR
Forum
Quiz
Topics
Gallery
News
FAQ
Trips
Login
Advanced Search
<<prev entry    next entry>>
News Entry# 410437
Jun 05 2020 (22:09) कोविड-19 पर पीआईबी का दैनिक बुलेटिन : 04 JUN 2020 (pib.gov.in)
Commentary/Human Interest
9900 views
0

News Entry# 410437   
  Past Edits
This is a new feature showing past edits to this News Post.
Others
कोविड-19...

Rail News
7154 views
0

Jun 05 2020 (22:10)
Rang De Basanti^   58810 blog posts
Re# 4645147-1              
Part-2/
डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ कोविड की रोकथाम के उपायों पर चर्चा करने के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक की
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जम्मू और कश्मीर नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ कोविड की रोकथाम के उपायों पर चर्चा करने के लिए एक वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक की। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड महामारी के पहले दो चरणों में मुख्य चिंता देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों के लिए आवश्यक आपूर्ति की व्यवस्था करना था, जबकि दूसरे चरण में मुख्य
...
more...
जिम्मेदारी यह थी कि देश के विभिन्न हिस्सों से घर लौट रहे लोगों की मुफ्त आवाजाही सुनिश्चित की जाए। हालांकि, वर्तमान चरण में, ध्यान दो मुद्दों पर है, अर्थात् रोकथाम और जागरूकता, और इन दो उद्देश्यों को पूरा करने के लिए, स्थानीय निकायों और उनके प्रतिनिधियों के साथ-साथ नागरिक समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें
एनसीवीटीसी, कोविड-19 के लिए होस्ट-निर्देशित एंटीवायरल दवा विकसित करेगा
साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (एसईआरबी) ने हिसार, हरियाणा स्थित आईसीएआर-एनआरसी के नेशनल सेंटर फॉर वेटरनरी टाइप कल्चर (एनसीवीटीसी) के एक अध्ययन के लिए समर्थन को मंजूरी दे दी है, जो कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीवायरल के लिए अपनी लाइब्रेरी के 94 छोटे अणुओं की स्क्रीनिंग करेगा।
अधिक जानकारी के लिए पढ़ें
पीआईबी के क्षेत्रीय कार्यालयों से मिलीं जानकारियां
• केरल : पलक्कड़ जिले में कोविड-19 से एक महिला की मृत्यु हो गई, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या 12 हो गई है। चेन्नई से लौटी यह 73 वर्षीय महिला क्वारंटाइन में थी, जिनकी मृत्यु हो गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सोमवार को धार्मिक स्थलों को खोले जाने के संबंध में धर्म गुरुओं के साथ दिन भर विचार-विमर्श किया। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य को 24 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के बारे में सूचित किया था, लेकिन सिर्फ 12 उड़ानों के लिए ही स्वीकृति दी गई थी। उन्होंने कहा कि केरल को खाड़ी देशों की स्थिति पर विचार करना चाहिए और अप्रवासियों के वापस लौटने पर कोई मानदंड नहीं लगाया जाना चाहिए। केरल ने उच्चतम न्यायालय में जमा की एक रिपोर्ट में कहा कि सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की कंपनियों के लॉकडाउन की अवधि के दौरान कर्मचारियों के वेतन में कटौती तथा निकाले जाने जैसे कदमों से कोविड से लड़ने में उनकी मानसिक क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा। कल राज्य में कोविड-19 के 82 नए मामलों की पुष्टि हुई। अब राज्य में 832 सक्रिय मामले हैं और कुल मामलों की संख्या 1,494 हो चुकी है।
• तमिलनाडु : पुडुचेरी में सामने आए कोविड-19 के नौ नए मामलों में से छह जिपमर के सुरक्षा कर्मचारी हैं; अब संघ शासित क्षेत्र में सक्रिय मामलों की संख्या 63 हो गई है। तमिलनाडु के मुख्य सचिव को कोविड नियंत्रण के उपायों पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए तीन महीने का विस्तार दिया गया है। मुख्य सचिव द्वारा बुलाई गई एक बैठक में धर्म गुरुओं ने 8 जून से धार्मिक स्थलों को खोले जाने के मसले पर अलग-अलग राय दी। केन्द्र सरकार धार्मिक स्थलों को खोलने की मंजूरी दे चुकी है। कल कोविड के रिकॉर्ड 1,286 नए मामले सामने से तमिलनाडु में कुल मरीजों की संख्या 25,000 से ज्यादा हो गए। चेन्नई में किसी एक दिन में पहली बार 1,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए; चेन्नई में 1,012 मामले सामने आए। अभी तक कुल मामले : 25,872, सक्रिय मामले : 11,345, मृत्यु : 208, डिस्चार्ज : 14,316। चेन्नई में सक्रिय मामलों की संख्या 8,405 के स्तर पर बनी हुई है।
• कर्नाटक : स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के मांगें मानने पर सहमति देने के बाद अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजी अस्पतालों के संगठनों ने राज्य के सामने आईसीयू और वेंटिलेटर सुविधाओं के साथ सामान्य वार्ड के लिए 10,000 रुपये प्रति दिन और विशेष वार्ड के लिए 20,000 रुपये प्रति दिन की लागत से कोविड-19 के उपचार का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने गृह विभाग के साथ समीक्षा बैठक की और वर्तमान हालात में पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कर्नाटक में एक दिन में कोविड के 267 मामले सामने आने और एक व्यक्ति की मृत्यु के साथ कुल मामलों की संख्या 4,000 से ज्यादा हो गई। अभी तक कुल पॉजिटिव मामले : 4,063, सक्रिय मामले : 2,494, मृत्यु : 53, स्वस्थ हुए : 1514।
• आंध्र प्रदेश : मुख्यमंत्री ने वाईएसआर वाहनमित्र कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, जिसके तहत ऑटो और टैक्सी मालिकों के कुल 2,62,493 लाभार्थियों को 10,000 रुपये वितरित किए गए। पूर्वी गोदावरी जिले के पेद्दापुद्दी मंडल के गोलालामामीदादा ग्राम में 116 कोविड मामले दर्ज किए गए, जिनका प्रसार काकीनाडा के एक व्यक्ति से फैला था। 9,986 नमूनों की जांच के बाद पिछले 24 घंटों के दौरान 98 नए मामले सामने आए, 29 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए और तीन लोगों की मृत्यु हो गई। कुल मामले : 3,377, सक्रिय मामले : 1,033, स्वस्थ हुए : 2,273, मृत्यु : 71।

Translate to English
Translate to Hindi

7590 views
0

Jun 05 2020 (22:11)
Rang De Basanti^   58810 blog posts
Re# 4645147-2              
Part-3/
• तेलंगाना : तेलंगाना-जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (टी-जेयूडीए) ने कहा कि उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पतालों में 32 चिकित्सक कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्य के बुनकरों और कारीगरों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिस पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सरकार से उनके बचाव के लिए आगे आने और ‘कोरोना राहत कोष’ की स्थापना करने की मांग की है। 3 जून को पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,020 हो गई है। अभी तक प्रवासी और विदेश से लौटे 448 लोग कोविड जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
...
more...
महाराष्ट्र : कोविड-19 के 2,560 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 74,860 हो गई; जिनमें से 39,935 सक्रिय मामले हैं। हॉटस्पॉट मुंबई में 1,276 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे शहर में कुल मामले बढ़कर 43,492 हो गए। बुधवार को कुल 122 लोगों की मृत्यु हो गई, जिनमें से 49 लोगों की मौत सिर्फ मुंबई में ही हुई। महाराष्ट्र और मुंबई में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए बृहनमुंबई नगर निगम आयुक्त इकबाल सिंह चाहल ने चक्रवात निसर्ग के चलते अस्थायी तौर पर निकाले गए नागरिकों की कोविड-19 जांच कराने और उन्हें घर जाने की अनुमति देने से पहले दो दिन तक निगरानी में रखने के निर्देश दिए हैं। बीएमसी ने तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वालों की निकासी की थी और उन्हें पास के ही स्कूलों में आश्रय दिया गया था।
• गुजरात : कोविड-19 के 485 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 18,100 हो गई, जिनमें से 4,766 सक्रिय मामले हैं। नए मामलों में से 290 सिर्फ अहमदाबाद में ही दर्ज किए गए। बुधवार को 30 लोगों की मृत्यु हो गई, जिससे कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 1,122 हो गई।
• मध्य प्रदेश : कोविड-19 संक्रमण के 168 नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 8,588 हो गए। अभी तक 371 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटों में 224 मरीज स्वस्थ हो गए। राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इंदौर, उज्जैन और भोपाल में कोविड-19 नियंत्रण की स्थिति और उपायों की समीक्षा की। इन तीन शहरों में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं।
• राजस्थान : आज कोविड-19 संक्रमण के 68 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कोविड पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9,720 हो गई। इनमें से अभी तक 6,819 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इन नए मामलों में से ज्यादातर भरतपुर जिले में दर्ज किए गए, जिसके बाद जयपुर, जोधपुर और चुरु जिलों का नंबर रहा।
• छत्तीसगढ़ : बुधवार की रात तक कोविड-19 संक्रमण के 86 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे राज्य में कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले 668 के स्तर पर पहुंच गए। वहीं राज्य में अभी तक सक्रिय मामले 489 के स्तर पर हैं। मुंगेली, बेमतारा, बालोद और बिलासपुर में बुधवार रात को पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से 19 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि बुधवार की सुबह 40 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए।
• गोवा : अभी तक मामलों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी के रूप में राज्य में कोविड-19 संक्रमण के 47 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे कोविड-19 के कुल पॉजिटिव मामले बढ़कर 126 हो गए। वहीं कुल सक्रिय मामले 69 के स्तर पर बने हुए हैं। इन नए मरीजों में से ज्यादातर (इनमें से 42) वास्को में मैंगोर हिल एरिया से हैं, जबकि 5 मरीज कोरोना प्रभावित स्थानों पर घूमकर लौटे थे।
• अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश के लगभग 9,500 फंसे लोग राज्य में वापस लौट आए हैं और विभिन्न राज्यों के लगभग 2,000 लोगों को अरुणाचल से उनके गृह राज्यों को रवाना कर दिया गया।
• असम : कोविड-19 जांच में दो बार निगेटिव आने के बाद 29 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 442 और सक्रिय मरीजों की संख्या 1,428 हो गई है।
• मणिपुर : 13 अतिरिक्त लोगों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद मणिपुर में कुल मामलों की संख्या 121 हो गई है। कल सामने आए कोविड-19 मरीजों में से एक नर्स है, जबकि उसका कहीं यात्रा का इतिहास नहीं रहा है। वहीं अन्य लोग दूसरे स्थानों से वापस लौटे थे।
• मिजोरम : राज्य के शिक्षा मंत्री द्वारा लिए गए फैसले के तहत, मिजोरम में स्कूलों के फिर से खुलने की संभावित तारीख 15 जुलाई, 2020 है।
• नागालैंड : नागा हॉस्पिटल अथॉरिटी, कोहिमा (एनएचएके) ने कोविड-19 अस्पताल के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। अभी तक इसमें कोविड-19 के चार मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। नागालैंड में विद्यालयी शिक्षा विभाग द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी शैक्षणिक पहल के तहत हाईस्कूल और उच्च माध्यमिक वर्ग के लिए कराई गई एक ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षा में 20,000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।
• त्रिपुरा : टीआईडीसी और पश्चिमी त्रिपुरा जिला प्रशासन ने त्रिपुरा में हपानिया प्रदर्शनी कक्ष में मिशन मोड में कोविड देखभाल केन्द्र की स्थापना की है। इसमें 400 बिस्तर लगाए जा सकते हैं। 5 मरीजों को इसमें पहले ही शिफ्ट किया जा चुका है।
पीआईबी द्वारा जांचे गए तथ्य





******
एसजी/एएम/एमपी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 1629523) आगंतुक पटल : 55

Translate to English
Translate to Hindi
Scroll to Top
Scroll to Bottom
Go to Mobile site
Important Note: This website NEVER solicits for Money or Donations. Please beware of anyone requesting/demanding money on behalf of IRI. Thanks.
Disclaimer: This website has NO affiliation with the Government-run site of Indian Railways. This site does NOT claim 100% accuracy of fast-changing Rail Information. YOU are responsible for independently confirming the validity of information through other sources.
India Rail Info Privacy Policy