जमशेदपुर। ओडिशा की ट्रेन से टाटानगर स्टेशन पर उतरने वाले एक भी यात्री को बगैर जांच के प्लेटफार्म से बाहर नहीं जाने देना है। शनिवार को स्टेशन निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एनके लाल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों और शिक्षकों की टीम को यह आदेश दिया। दरअसल रांची और हटिया स्टेशन पर उड़ीसा की ट्रेन से उतरे 65 यात्रियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे झारखंड राज्य स्वास्थ विभाग सतर्क हो गया और एडीएम ने स्टेशन पर निरीक्षण कर जांच में तेजी लाने का आदेश दिया है। क्योंकि टाटानगर स्टेशन पर अंतिम बार अलग अलग दिनों में मिले पॉजिटिव मरीज ओडिशा की ट्रेनों से उतरे थे। जिला प्रशासन के आदेश पर स्वास्थ्य कर्मचारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में कोरोना के दूसरी लहर में 23 मार्च से टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन से उतरे यात्रियों की जांच हो रही है जहां अब तक 200 से ज्यादा यात्रियों की रिपोर्ट पॉजिटिव...
more... आई है। जांच में शिक्षक सिविल डिफेंस के सदस्य आरपीएफ और जीआरपी के जवान सहिया, तकनीशियन और स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद करते हैं।