रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल में रेलवे के प्रतिदिन के कार्यकलापों में पारदर्शिता को बरकरार रखने एवं रेल उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सतर्कता सप्ताह का आयोजन दो नवंबर तक किया जा रहा है। यह सप्ताह सतर्क भारत, समृद्ध भारत के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार की शाम मंडल रेल प्रबंधक के सभागार में सतर्क भारत, समृद्ध भारत विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा के दौरान रेलवे के राजस्व को समृद्ध बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा सतर्कता विभाग ने भी विजिलेंस वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य व परिचालन विभाग के सभी अधिकारी व संबधित कर्मचारियों ने गूगल मीट के...
more... माध्यम से भाग लिया। वेबिनार में टेंडर, गुड्स, पार्सल तथा टिकट चेकिंग विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर रेल उपभोक्ताओं को शामिल कर सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को बढ़ावा देते हुए कर्मचारियों को मधुर व्यवहार करने के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही भ्रष्टाचार की रोकथाम और उसके खिलाफ कार्य करने का आह्वान कर्मचारियों से किया गया।